फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से की सालार की तुलना, बोले- फिल्म केजीएफ 2 को भी चटाएगी धूल

Sat, 16 Dec 2023 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 16 Dec 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran compared Prabhas Salaar with Game of Thrones said the film will also beat KGF 2
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

'सालार: पार्ट वन - सीजफायर' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, जिन्होंने 'केजीएफ 2' फिल्मों का निर्देशन किया था। अब हाल ही में, अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म को लेकर कई बड़े दावे किए हैं और 'सालार' की तुलना 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Prithviraj Sukumaran compared Prabhas Salaar with Game of Thrones said the film will also beat KGF 2
सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : Social media

हाल ही में, इंटरव्यू में, पृथ्वीराज ने 'केजीएफ 2' के साथ तुलना के बारे में खुलकर बात की और कहा कि सालार का पैमाना इतना बड़ा है कि यह  केजीएफ को भी धुल चटा देगी। अभिनेता ने कहा, "मैं सालार और केजीएफ 2 के बीच हो रही तुलना को समझता हूं। मैं प्रशांत नील का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और अगर मैंने केजीएफ 2 के बाद उनकी अगली फिल्म देखी होती, तो मुझे निराशा होती। दर्शकों के लिए यह बहुत जल्दबाजी होगी क्योंकि सालार में 10 मिनट में लोग सारी तुलनाएं भूल जाएंगे।"

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में गैंगस्टर कल्चर का हुआ महिमामंडन, लिस्ट में कई सुपरस्टार की मूवीज शामिल

Prithviraj Sukumaran compared Prabhas Salaar with Game of Thrones said the film will also beat KGF 2
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने आगे कहा, "सालार केजीएफ 2 से कहीं ज्यादा बड़ी और भव्य है। फिल्म का स्तर इतना बड़ा है कि यह केजीएफ 2 को भी बौना बना सकती है। मुझे सालार के सेट पर चलना याद है और मैं सच में इसके कारण बौना महसूस कर रहा था। मुझे लगता है कि जब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखेंगे तो उन्हें भी यही अहसास होगा। मैंने प्रशांत को बताया है कि सालार की पूरी दुनिया कुछ-कुछ गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी है।"

Triptii Dimri: एनिमल के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोवर्स पर तृप्ति ने जताई खुशी, बोलीं- सोचा नहीं इतना प्यार...

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran compared Prabhas Salaar with Game of Thrones said the film will also beat KGF 2
सालार - फोटो : social media

फिल्म की शूटिंग के बारे में विस्तार से बताते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, 'फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ काफी ड्रामा है। फिल्म में जो चीज मेरे लिए सबसे खास रही वह है नाटक जो फिल्म को एक साथ बांधे रखता है।'

Shrimad Ramayan: लेखक आनंद नीलकंठन का दावा, तमिल भाषा जानते थे गोस्वामी तुलसीदास

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran compared Prabhas Salaar with Game of Thrones said the film will also beat KGF 2
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' की अवधि 2 घंटे 55 मिनट की है। इसे हाल ही में सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। यह 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed