{"_id":"66eb97b03754ea871f08a417","slug":"priyanka-chopra-as-nadia-in-citadel-season-2-shares-bts-video-tour-of-sets-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra Citadel 2: सिटाडेल सीजन 2 में नादिया के रूप में लौटेंगीं प्रियंका, साझा किया बीटीएस वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra Citadel 2: सिटाडेल सीजन 2 में नादिया के रूप में लौटेंगीं प्रियंका, साझा किया बीटीएस वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:48 AM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने सिटाडेल 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसे लेकर प्रशंसक बेहद उस्ताहित हैं। वह फिर से प्रियंका को नादिया के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने सिटाडेल 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसे लेकर प्रशंसक बेहद उस्ताहित हैं। वह फिर से प्रियंका को नादिया के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब प्रियंका ने आगामी बहुचर्चित वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 का एक बीटीएस वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं और सीरीज में प्रियंका को नादिया के रूप में एक्शन करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
प्रियंका ने एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड द सीन टूर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो उनकी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल 2 का है। इस वीडियो टूर की शुरुआत प्रियंका के क्लोज-अप शॉट में मिरर सेल्फी से होती है, इससे पहले कि वह सिटाडेल-सीजन 2 के सेट पर एक शानदार काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शार्प पोनीटेल, धूप का चश्मा लगाए हुए प्रियंका का यह लुक बेहद हॉट है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा, 'नादिया वापस आ गई।'
इससे पहले प्रियंका ने सेट पर जाने का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसका कैप्शन था, "हैलो सिटाडेल एस 2।" अगस्त में प्रियंका ने अपने नए रंग की आंखों को दिखाते हुए एक क्लिप साझा की थी और प्रशंसकों से पूछा था, "सिटाडेल के लिए नई आंखों का रंग, आपको कैसा लगता है?"
बता दें सिटाडेल 2 जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा निर्मित एक रोमांचक जासूसी सीरीज है, जिसमें रुसो बंधु कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। 28 अप्रैल, 2023 को प्रीमियर होने वाले पहले सीजन में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने एजेंट नादिया सिंह और मेसन केन की भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X