{"_id":"65f6a68f742fa1ae0b08eacd","slug":"priyanka-chopra-husband-musician-nick-jonas-is-amazed-by-her-recent-photos-said-are-you-kidding-me-2024-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nick Jonas: 'देसी गर्ल' को मिस कर रहे हैं निक, प्रियंका की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- आर यू किडिंग मी!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nick Jonas: 'देसी गर्ल' को मिस कर रहे हैं निक, प्रियंका की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- आर यू किडिंग मी!
निक जोनस से शादी के बाद से ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। इन दिनों प्रियंका एक बड़े ब्रांड के प्रमोशन के लिए भारत आई हुई हैं। हाल ही में निक ने प्रियंका की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। निक का यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या खास है निक के पोस्ट में...
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा किया था। इन तस्वीरों में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री के इन तस्वीरों पर हॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी प्रतिक्रिया जाहिर किया है। अभिनेत्री सोफिया वेरगारा ने प्रियंका की फोटो को देखकर लिखा, 'वाह आप कितनी सुंदर लग रही हैं'।
3 of 5
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री पूरी दुनिया में मशहूर हैं। प्रियंका के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने के लिए निक कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। निक पत्नी प्रियंका की फोटो को देखकर उनकी खूबसूरती के एक बार फिर से दीवाने होते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका की फोटो पर कमेंट करते हुए निक ने हॉट फेस और लार टपकाने वाले इमोजी के साथ लिखा है, 'ओह गॉड!'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस प्रियंका की खूबसूरती के दीवाने हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'आर यू किडिंग मी'।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों ईशा अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुई थीं। इससे पहले में राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।