{"_id":"685cf0336c92a768bf0197ae","slug":"priyanka-chopra-reaction-on-dont-look-for-virgin-wife-remark-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: 'कुंवारी पत्नी' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऑनलाइन सावधान रहें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: 'कुंवारी पत्नी' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऑनलाइन सावधान रहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:31 PM IST
सार
Priyanka Chopra On Virgin Wife: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई पेश करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने उस लिंक को पोस्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कुंवारेपन को लेकर बात कही है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने मर्दों को यह नसीहत दी है कि वह पत्नी को ढूंढते समय कुंवारेपन पर ध्यान न दें। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस बात से इंकार किया है। उनके मुताबिक उन्होंने ऐसी बात नहीं कही है। उन्होंने इस पोस्ट को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी कंटेट सिर्फ इसलिए असली नहीं हो जाता कि वह ऑनलाइन वायरल है।
प्रियंका ने दी दी सलाह
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई पेश करते हुए एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने उस लिंक को पोस्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कुंवारेपन को लेकर बात कही है। पोस्ट में लिखा है कि प्रियंका ने कहा है 'कुंवारी दुल्हन न ढूंढें। अच्छी आदत वाली दुल्हन ढूंढें। क्योंकि कुंवारापन एक रात में खत्म हो जाता है और अच्छी आदत हमेशा रहती है।'
इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने दी सफाई
प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को फर्जी बताया और इंस्टा स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'यह मेरी कही हुई बात नहीं है न ही मेरी आवाज है। क्योंकि यह ऑनलाइन है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह सच है। नकली सामग्री बनाना अब वायरल होने का एक आसान तरीका बन गया है।'
प्रियंका ने लोगों को दी नसीहत
प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चीजों को देखते वक्त बहुत सावधान रहें। इंटरनेट पर मौजूद हर चीज पर भरोसा न करें। हर लिंक भरोसेमंद नहीं होती। यकीन करने से पहले इसे चेक करें। इस तरह के कंटेट पर भरोसा न करें। हर चीज पर भरोसा न करें और ऑनलाइन सेफ रहें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jerryxmimi
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर 2 जूलाई को रिलीज होगी। फिल्म में अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के बारे में दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।