फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ शेयर कीं तस्वीरें, बेटी मालती ने कीं क्यूट हरकतें

Sun, 08 Jun 2025 09:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Jun 2025 09:21 AM IST
सार

Priyanka Chopra Latest Potos: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी मालती ने क्यूट हरकतें की हैं। देखें तस्वीरें।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photos with family Daughter Malti did cute act
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

बॉलीवुड से हॉलीवुड का तक का सफर तय करने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी भी नजर आई हैं। उनकी बेटी 'मालती मारी' ने कुछ क्यूट हरकतें की हैं। यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आई हैं। ये तस्वीरों वायरल हो रही हैं। 

Priyanka Chopra shares photos with family Daughter Malti did cute act
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

तस्वीरों में नजर आई प्रियंका की बेटी
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'मई'। इसका मतलब है कि उन्होंने तस्वीरों के जरिए मई महीने की झलका दिखाई है। एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती खुद का मेकअप करती हुई नजर आ रही है। एक दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी बच्चों के साथ खेल रही है। एक तस्वीर में मालती का चेहरा दिखा है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बैठे हैं। उनकी बेटी उनकी गोद में है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका-निक कहीं जा रहे हैं। उनकी बेटी भी उनके साथ चल रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


Priyanka Chopra shares photos with family Daughter Malti did cute act
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

यूजर पसंद कर रहे तस्वीरें
प्रियंका के फैंस को उनकी और उनके परिवार की तस्वीरें पसंद आई हैं। वह इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'बेटी निक की कॉपी है।' एक और यूजर ने लिखा है 'मालती और उसके नर्सरी के दोस्त बहुत खास हैं।' एक यूजर ने लिखा है 'मालती कोने में रोते हुए पुराने दिनों को याद कर रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'मैं मालती की बहुत बड़ी फैन हूं।' एक यूजर ने लिखा है 'बहुत खूबसूरत परिवार'।

यह खबर भी पढ़ेंBox Office: दूसरे दिन 'हाउसफुल 5' की कमाई में हुआ इजाफा, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photos with family Daughter Malti did cute act
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका की शादी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी इसके बाद क्रिश्चियन विधि से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के चार साल बाद 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए मां-बाप बने थे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photos with family Daughter Malti did cute act
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका का वर्कफ्रंट
तमिल फिल्म 'थमिजान' से एक्टिंग में अपने करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह आखिरी बार 2019 में बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थीं। वह जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'कृष 4' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed