{"_id":"66e8ea9bf577e1dc8c0b2b2a","slug":"priyanka-chopra-wishes-husband-nick-jonas-on-his-birthday-write-a-special-note-shared-pics-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: ‘हम आपसे प्यार करते हैं…’, ‘देसी गर्ल’ ने निक जोनस पर लुटाई मोहब्बत, जन्मदिन पर लिखा खास नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: ‘हम आपसे प्यार करते हैं…’, ‘देसी गर्ल’ ने निक जोनस पर लुटाई मोहब्बत, जन्मदिन पर लिखा खास नोट
Tue, 17 Sep 2024 08:08 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को दी जन्मदिन की बधाई
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक अभिनेता निक जोनस से शादी की। दोनों की शादी को छह साल पूरे हो गए हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी ‘मालती’ भी है। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति के जन्मदिन पर उनके साथ लंदन में हैं। हाल ही में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ लंदन में अपने पति निक के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं और उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपने पति को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका ने जैसे ही सोशल मीडिया पर निक के कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी, दुनियाभर के उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल बन गया। प्रियंका और उनकी नन्ही बेटी ने निक के लंदन कॉन्सर्ट का आनंद लिया।
करोड़ों में खेलती हैं टीवी की ये हॉट अभिनेत्री, नेट वर्थ कर देगी हैरान
करोड़ों में खेलती हैं टीवी की ये हॉट अभिनेत्री, नेट वर्थ कर देगी हैरान
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के ओ2 एरिना लंदन कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की। पहली तस्वीर में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। निक ने सफेद ग्राफिक टी-शर्ट के साथ नीले रंग की जैकेट और ट्राउजर पहना हुआ है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
पोस्ट में एक वीडियो क्लिप भी साझा की गई है, जिसमें निक स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रशंसक उत्साह से अपने मोबाइल की फ्लैश से सिंगर का अभिवादन कर रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका मालती को गोद में लिए हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
जन्मदिन की शुभकामना के लिए किए गए पोस्ट में प्रियंका ने निक के लिए एक प्यारा सा खास नोट भी लिखा, प्रियंका ने निक को सबसे अच्छा पिता और पति बताया। उन्होंने लिखा, ‘आप हमारे सभी सपनों को साकार करते हैं... हर दिन... हम आपसे प्यार करते हैं।’ बता दें कि निक जोनस इस दौरान अपने वर्ल्ड टूर पर हैं। सोमवार को उन्होंने एक संगीत कार्यक्रम के लिए ओ2 के मंच पर शानदार प्रस्तुति दी।
अनुराग कश्यप की फिल्म से डेब्यू कर छा गईं अनुरिता
अनुराग कश्यप की फिल्म से डेब्यू कर छा गईं अनुरिता