फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulkit Kriti Wedding: कृति-पुलकित की शादी में ये मशहूर व्यंजन बढ़ाएंगे खाने का स्वाद, मेन्यू में देशभर के खास

Fri, 15 Mar 2024 11:44 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:44 AM IST
सार




 

विज्ञापन
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding Famous dishes and food in the wedding for guest menu revealed here
पुलकित और कृति - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब यह जोड़ी अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। शादी की प्री-वेडिंग रस्में 13 मार्च से शुरू हो गई हैं। आज हरियाणा के मानेसर में होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में यह जोड़ी पंजाबी रीति रिवाज से शादी रचाएगी। शादी से जुड़ी एक-एक अपडेट धीरे-धीरे सामने आ रही है। इसी कड़ी में फंक्शन में मेहमानों के लिए तैयार मेन्यू भी सामने आ गया है।

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding Famous dishes and food in the wedding for guest menu revealed here
कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शानदार मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें, दिल्ली के मशहूर चाट से लेकर देशभर के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया है। मेन्यू में अकेले दिल्ली शहर के छह अलग-अलग मशहूर स्थानों के चाट शामिल हैं। इसके अलावा मेहमानों को कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding Famous dishes and food in the wedding for guest menu revealed here
पुलकित सम्राट, कृति - फोटो : सोशल मीडिया

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। हालांकि कार्यक्रम को बेहद ही निजी रखा गया है, जिसमें कृति और पुलकित के परिवार और खास दोस्त शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को इस जोड़ी की हल्दी कार्यक्रम में नूर जोरा की गिद्दा मंडली ने खास प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding Famous dishes and food in the wedding for guest menu revealed here
पुलकित और कृति - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में कृति का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए थे। कृति ने कहा था, 'मैं हमेशा से लव मैरिज के सपोर्ट में रही हूं। मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं, जिसे कोई प्यार में पड़ने को कह सके। आपको जिससे प्यार होता है, वह बाकियों से काफी अलग हो जाता है'।

Yodha Screening: 'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सितारों ने लगाए चार चांद, रेड कार्पेट से हसीन तस्वीरें आई सामने

विज्ञापन
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding Famous dishes and food in the wedding for guest menu revealed here
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कृति की कई फिल्में भी लाइन-अप इनमें 'हाउसफुल 5' भी है, जिसमें वे अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अनिल कपूर और नाना पाटेकर जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, पुलिकत के भी कई प्रोजेक्ट्स लाइन-अप हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, मजेदार अंदाज में फैंस के साथ साझा की तस्वीर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed