सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, स्थानीय अदालत में मिली नियमित जमानत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

हैदराबाद की एक अदालत ने एक थियेटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत की चल रही जांच के सिलसिले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी है।

विज्ञापन
pushpa 2 Actor Allu Arjun granted regular bail in theatre stampede case by local court in Hyderabad
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline

अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में बड़ी राहत मिली है। हैदराबाद की एक अदालत ने संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत की चल रही जांच के सिलसिले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने जमानत शर्तों के तहत अभिनेता को 50000 रुपये की दो जमानतें पेश करने का निर्देश दिया है।



Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन की जमानत पर सुनवाई 3 जनवरी तक टली, जानें कैसे महीने भर तक बढ़ी 14 दिन की बेल
 

Trending Videos
pushpa 2 Actor Allu Arjun granted regular bail in theatre stampede case by local court in Hyderabad
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline

अल्लू अर्जुन को मिली नियमित जमानत
कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन अपने अपनी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ दर्ज संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अदालत के समक्ष वर्चुअली पेश हुए थे। 27 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद अभिनेता को आगे की कार्यवाही के लिए अदालत के समक्ष पेश होना पड़ा। 31 दिसंबर को नामपल्ली जिला न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन 3 जनवरी तक सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। वहीं, आज आखिरकार अदालत से अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत मिल गई है।

Allu Arjun: कोर्ट में वर्चुअल पेशी के बाद, लौट आया अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा'

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa 2 Actor Allu Arjun granted regular bail in theatre stampede case by local court in Hyderabad
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

क्या है पूरा मामला
यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर में शामिल हुए थे। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और जब उन्होंने अपनी कार की सनरूफ से प्रशंसकों को हाथ हिलाया तो अफरा-तफरी मच गई। इससे रेवती नाम की एक महिला की दुखद मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया।

 

pushpa 2 Actor Allu Arjun granted regular bail in theatre stampede case by local court in Hyderabad
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और रिहाई
घटना के बाद, मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अल्लू अर्जुन को पुलिस ने 13 दिसंबर को महिला की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उसी दिन उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और 14 दिसंबर को उन्हें हैदराबाद की जेल से रिहा कर दिया गया। अल्लू अर्जुन को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा किया गया था।

Allu Arjun: महिला की मौत पर बवाल, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और फिर जमानत, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
pushpa 2 Actor Allu Arjun granted regular bail in theatre stampede case by local court in Hyderabad
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

परिवार को दी आर्थिक सहायता
इस मामले ने राजनीतिक मोड़ भी लिया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अभिनेता की आलोचना की थी और स्पेशल शोज के लिए अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया था। इस बीच अल्लू अर्जुन के पिता और पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने घायल बच्चे और उसके पिता से मुलाकात की। अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के निर्माताओं ने मृतक के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed