{"_id":"677ea2c31e2d4edc3306a2bc","slug":"pushpa-2-box-office-collection-day-35-allu-arjun-rashmika-mandanna-sukumar-movie-earning-day-wise-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2 Box Office Collection: घट रही ‘पुष्पा 2’ की कमाई, जानें 35वें दिन बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2 Box Office Collection: घट रही ‘पुष्पा 2’ की कमाई, जानें 35वें दिन बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरें
Wed, 08 Jan 2025 09:38 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:38 PM IST
सार
Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब फिल्म की कमाई में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं 35वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कलेक्शन किया। फिल्म ने 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। रिलीज के बाद से ही यह अपराजेय बनी रही। इस बीच कई फिल्में आईं और बॉक्स ऑफिस से चली गईं। चाहे वह नाना पाटेकर की ‘वनवास’ हो या वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ कोई भी इसके सामने नहीं टिक पाया। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए एक महीने से ज्यादा हो गए। फिर भी यह वरुण की फिल्म से ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि, फिर भी इसकी कमाई में अब गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 35वें दिन कितना कलेक्शन किया।
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
35वें दिन का कलेक्शन
बीते दो दिनों से ‘पुष्पा 2’ की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ने बीते रविवार को 7.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया और मंगलवार को यह कलेक्शन 2.15 करोड़ रहा। वहीं, 35वें दिन का कलेक्शन अब तक 1.53 करोड़ रुपये हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें: Mufasa Box Office Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ रही मुफासा, 20वें दिन की इतनी कमाई

- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
फिल्म का टोटल कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 1212.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने यह आंकड़ा रिलीज के 35वें दिन छुआ है।
यह खबर भी पढ़ें: South Actresses: साउथ में खूब दिखा इन अभिनेत्रियों का जलवा, हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म ही रही फ्लॉप

किस भाषा में की सबसे ज्यादा कमाई
‘पुष्पा 2 द रूल’ ने हिंदी संस्करण में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी पट्टी के दर्शकों का फिल्म को खूब प्यार मिला। फिल्म ने अब तक 881.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म हिंदी संस्करण में 900 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ रही है।
‘पुष्पा 2 द रूल’ ने हिंदी संस्करण में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी पट्टी के दर्शकों का फिल्म को खूब प्यार मिला। फिल्म ने अब तक 881.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म हिंदी संस्करण में 900 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
‘पुष्पा 2’ के सामने ‘बेबी जॉन’ हुई पस्त
क्रिसमस पर रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ‘पुष्पा 2’ की आंधी का सामना नहीं कर सकी। 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 39.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 15वें दिन महज 19 लाख की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। अगर हालात इसी तरह रहे तो यह जल्द ही सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी।