नेटफ्लिक्स इंडिया ने की घोषणा
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "यह आग अब जिंदा है, और द रूल शुरू हो गया है। ‘पुष्पा 2’ रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट ज्यादा के साथ नेटफ्लिक्स पर देखें, अभी तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम में उपलब्ध है! कन्नड़ में जल्द ही आ रही है।"
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Rapper Raftaar Wedding: क्या दोबारा शादी रचा रहे हैं रैपर रफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो
फैंस ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के किए जाने के तुरंत बाद नेटिजन्स ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "रुको रुको नेटफ्लिक्स ने हमें हिंदी डब के साथ सरप्राइज दिया है।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “इसका इंतजार कर रहा हूं।”
यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar-Priyadarshan: अक्षय ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की खास बधाई, भूत बंगला निर्देशक के लिए लिखा नोट
‘पुष्पा 2’ स्टार कास्ट
‘पुष्पा 2 द रूल’ में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फाजिल, राव रमेश, जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज और सुनील सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 1232 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।