फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: तमिलनाडु में 800 स्क्रीनों पर होगा ‘पुष्पा 2’ का कब्जा, निर्माताओं ने बताया पहले दिन होंगे कितने शो?

Sun, 24 Nov 2024 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

Pushpa 2:  अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर देश भर मे काफी ज्यादा क्रेज देखा जा सकता है। चेन्नई में आयोजित एक प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म के गाने ‘किसिक’ को रिलीज किया गया। इस दौरान निर्माताओं ने फिल्म को तमिलनाडु में कितने स्क्रीन पर साझा किया जाएगा इसकी भी घोषणा की।
 

विज्ञापन
Pushpa 2 pre release launch event chennai makers revealed it covers eight hundred screens in tamilnadu
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ का हाल ही में ट्रेलर बिहार के पटना में लॉन्च किया गया। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। देश भर में फिल्म का काफी क्रेज देखा जा सकता है। रविवार को चेन्नई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और श्रीलीला समेत पुष्पा की पूरी टीम ने शिरकत की। इस दौरान फिल्म की निर्माता अर्चना कल्पाथी, जिनकी एजीएस एंटरटेनमेंट चेन्नई में ‘पुष्पा 2’ का वितरण करेगी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में फिल्म को कितने स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा।


 
Pushpa 2 pre release launch event chennai makers revealed it covers eight hundred screens in tamilnadu
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
तमिलनाडु के 800 स्क्रीनों पर होगा पुष्पराज का कब्जा
निर्माता अर्चना ने चेन्नई में चल रहे कार्यक्रम में कहा,  "हम फिल्म को लगभग 800 स्क्रीन पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं और पहले दिन तमिलनाडु में 3,500 शो होंगे। थलपति विजय की ‘गोट’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। हमें उम्मीद है कि ‘पुष्पा’ भी एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित होगी।"
Pushpa 2 Chennai Event: चेन्नई में सितारों का जलवा, बच्चों का मनोरंजक डांस देख मुस्कुराते दिखे अल्लू अर्जुन

 
Pushpa 2 pre release launch event chennai makers revealed it covers eight hundred screens in tamilnadu
पुष्पा 2 के सितारे - फोटो : यूट्यूब
अल्लू अर्जुन के स्वागत के लिए जुटी भारी भीड़
बता दें कि अल्लू अर्जुन के स्वागत के लिए चेन्नई के इस कार्यक्रम स्थल पर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी है। उनके प्रशंसक पुष्पराज के स्टाइल में उनका स्वागत करने के लिए तैनात दिखे। पुष्पा के लिए प्रशंसकों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 pre release launch event chennai makers revealed it covers eight hundred screens in tamilnadu
श्रीलीला - फोटो : यूट्यूब
श्रीलीला का हुआ जोरदार स्वागत
अभिनेत्री श्रीलीला, जो फिल्म में ‘किसिक गाने में दिखाई देंगी ने ‘लियो मुथु इंडोर स्टेडियम’ में जब प्रवेश किया तो प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत हुआ। अभिनेत्री ने खुद को एक चमकदार सफेद साड़ी में स्टाइल किया। 

 
विज्ञापन
Pushpa 2 pre release launch event chennai makers revealed it covers eight hundred screens in tamilnadu
रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब
रश्मिका ने बढ़ाई रेड कॉर्पेट की शोभा
कार्यक्रम में हिस्सा लेने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी पहुंची। इस दौरान उन्हें गुलाबी रंग की साड़ी में देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने मशहूर थग्गडे ले स्टेप को दोहराया।

Pushpa 2: "पुष्पा 2" का गाना 'किसिक' रिलीज, अल्लू अर्जुन के साथ अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं श्रीलीला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed