फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Teaser: डीएसपी की ताल पर अल्लू अर्जुन का तांडव, झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ एक्शन का ‘काली’ अवतार

Mon, 08 Apr 2024 11:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 Apr 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 Teaser Release on Allu Arjun Birthday starring Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Film
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

आज साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ में अभिनेता का ट्रेडमार्क AA काफी वायरल होता है। यह ट्रेडमार्क ऐसे ही नहीं बना। इसका क्रेडिट जाता है 'आर्या' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्मों को। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में अल्लू एक बार फिर पुष्पा राज बनकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। 



Pushpa 2 Teaser Release on Allu Arjun Birthday starring Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Film
'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में अभिनेता के फैंस अभी से ही जश्न मना रहे हैं। ऐसे में अल्लू ने भी अपने फैंस को जन्मदिन पर रिटन तोहफा दिया है। 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस टीजर में अभिनेता बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार टीजर में अभिनेता ने फैंस के लिए क्या खास किया है।

Pushpa 2 Teaser Release on Allu Arjun Birthday starring Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Film
'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा के पहले पार्ट के आखिरी सीन में पुष्पा-श्रीवल्ली की शादी और इससे पहले शेखावत (फहाद फाजिल) संग हुई जुबानी जंग देखने को मिली, जो अब सीक्वल में बदले की आग में बदलती दिख रही है।  'पुष्पा 2: द रूल' के टीजर में भी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन का बेहद अलग अवतार तो दिखाया है, लेकिन अभी भी उनके इस खास लुक के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Teaser Release on Allu Arjun Birthday starring Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Film
'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

  'पुष्पा 2: द रूल' के 1 मिनट 8 सेकंड के टीजर में अभिनेता ने अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाया हुआ है। इसके अलावा इस बार पुष्पा राज का लुक भी काफी बदला हुआ है। टीजर में अभिनेता  साड़ी पहने, त्रिशूल हाथ में लेकर दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह धांसू टीजर प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed