बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत राजनीति में आने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने अपने बयानों से राजनीति की गलियों में भी अपनी चर्चाएं शुरू करा दी है। अब हाल ही में, कंगना ने बीफ खाने के खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है और बताया है कि वह आयुर्वेद को बहुत मानती हैं और उसका ही पालन करती हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Kangana Ranaut: बीफ खाने की खबरों पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- छवि खराब करने वाली ऐसी रणनीतियां काम नहीं आएंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I don’t consume beef or any other kind of red meat, it is shameful that completely baseless rumours are being spread about me, I have been advocating and promoting yogic and Ayurvedic way of life for decades now such tactics won’t work to tarnish my image. My people know me and…
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) April 8, 2024
कंगना की इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको ऐसी बेबुनियाद अफवाहों से परेशान नहीं होना चाहिए। अपनी एनर्जी बर्बाद मत करो, कंगना मैम। हां, जो लोग आपका समर्थन करते हैं, वे आपको जानते हैं। दूसरों को जितना बोलना है बोलने दो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कंगना अपने मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के लिए केवल गाय का गोबर खाती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'झूठ! कुछ साल पहले आप कैसे खुलेआम बीफ का समर्थन कर रही थीं। बीफ खाने वालों और समर्थकों को हिमाचल की पवित्र भूमि से दूर रहना चाहिए।'
कंगना रणौत के पास मुंबई में दो प्रॉपर्टी एक घर और ऑफिस है। उन्होंने हाल ही में भाजपा में शामिल होने के साथ ही राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का चुनाव है और अगर लोग उन्हें वोट देंगे तो वह प्रधानमंत्री को ही जाएगा।