फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TGIKS: क्या हुआ जब श्रेयस ने एक लड़की को कहा हेल्लो? खुद क्रिकेटर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया खुलासा

Mon, 08 Apr 2024 09:19 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 08 Apr 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer talks about female attention in The Great Indian Kapil Show said I saw a girl and I waved to her
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हैं। इस शनिवार को कपिल ने अपने शो में बतौर मेहमान क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बुलाया था। दर्शकों को शो में श्रेयस अय्यर का अंदाज काफी पसंद आया। क्रिकेटर ने अपने पहले आईपीएल के कुछ अनुभवों को दर्शकों के साथ साझा किया। 

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई 'गॉडजिला x कॉन्ग' की दहाड़, 'क्रू' की कमाई में भी आया उछाल
Shreyas Iyer talks about female attention in The Great Indian Kapil Show said I saw a girl and I waved to her
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के होस्ट कपिल शर्मा श्रेयस से कहते हैं, 'जब भी आप मैच के दौरान चौका मारते हैं, तब कैमरामैन उन लड़कियों पर फोकस करते हैं जो 'श्रेयस मैरी मी' का बोर्ड लेकर बैठी रहती हैं। क्या मैच खत्म होने के बाद आप चेक करते हैं कि वह लड़की कहां है या कैमरामैन से इसके बारे में पूछते हैं।'
 
Shreyas Iyer talks about female attention in The Great Indian Kapil Show said I saw a girl and I waved to her
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा के सवाल के जवाब में श्रेयस अय्यर कहते हैं, 'जब मैं पहले साल आईपीएल खेल रहा था तब मैंने एक खूबसूरत लड़की को स्टैंड में बैठे हुए देखा था। मैंने हाथ हिला कर उन्हें हेल्लो कहा था। यह कई साल पहले की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer talks about female attention in The Great Indian Kapil Show said I saw a girl and I waved to her
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैच खत्म होने के बाद मैं उनके मैसेज का इंतजार करता रहा कि वे शायद किसी सोशल मीडिया साइट से मुझे संदेश भेजेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बस यही एकमात्र घटना जो मेरे साथ घटी है।'
विज्ञापन
Shreyas Iyer talks about female attention in The Great Indian Kapil Show said I saw a girl and I waved to her
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले सेक्शन में कपिल शर्मा ने रोहित शर्मा से पूछा कि वे किसके साथ अपना कमरा साझा नहीं कर सकते हैं। इस सवाल के जवाब में रोहित कहते हैं, 'मैं शिखर धवन या ऋषभ पंत के साथ एक कमरा साझा नहीं कर सकता हूं। वे साफ-सुथरा नहीं रहते हैं।'

Ram Mandir: प्रियदर्शन दिखाएंगे राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास, निर्देशक ने डॉक्यू-सीरीज को लेकर कही यह बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed