फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई 'गॉडजिला x कॉन्ग' की दहाड़, 'क्रू' की कमाई में भी आया उछाल

Mon, 08 Apr 2024 09:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Apr 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday Godzilla x kong Crew Swatantrya veer savarkar madgaon express Shaitaan earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला x कॉन्ग का भी टिकट खिड़की पर धमाल जारी है। इन दोनों के अलावा भी सिनेमाघरों में कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, इनकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।


Pushpa 2: 'पुष्पा 2' से पहले इन पांच फिल्मों से अल्लू अर्जुन ने मचाया जमकर धमाल, बॉक्स ऑफिस पर रहीं सुपरहिट

Box Office Collection Sunday Godzilla x kong Crew Swatantrya veer savarkar madgaon express Shaitaan earnings
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में  बनी फिल्म क्रू 29 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी के साथ सभी कलाकारों की अदाकारी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 58.54 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Collection Sunday Godzilla x kong Crew Swatantrya veer savarkar madgaon express Shaitaan earnings
गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

विदेशी फिल्म गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर भी भारत में अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने अर्धशतक लगाते हुए 58.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में भी यह फिल्म धांसू कमाई करने में सफल रही है। 10वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 72.25 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday Godzilla x kong Crew Swatantrya veer savarkar madgaon express Shaitaan earnings
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वातंत्र्य वीर सावरकर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में अब भी टिकी हुई है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया है। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने तीसरे रविवार को एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 20.6 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Sunday Godzilla x kong Crew Swatantrya veer savarkar madgaon express Shaitaan earnings
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

मडगांव एक्सप्रेस की कमाई में भी थोड़ा उछाल नजर आया है। शनिवार को इस फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, रविवार को इस फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई 22.35 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed