साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' कमाई के मामले में आए दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है और जल्द ही यह 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बनने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। आज सिनेमाघरों में फिल्म का 30वां दिन था। फिल्म को रिलीज हुए आज एक महीना पूरा हो चुका है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
Pushpa 2 Collection: महीने भर बाद भी जारी 'पुष्पा 2' की दमदार कमाई, हिंदी पट्टी में बनी पहली 800 करोड़ी फिल्म
Pushpa 2 Collection Day 30: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। रिलीज के 30वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। चलिए इसके कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30वें दिन की कमाई
आज पुष्पा 2 द रूल ने सिनेमाघरों में अपना पांचवां शुक्रवार भी पूरा कर लिया। एक महीने बाद भी पुष्पा 2 का जलवा कायम है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 2.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले आज फिल्म ने गिरावट के साथ कमाई की है। पांचवें गुरुवार को फिल्म ने पांच करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1192.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पांचवें हफ्ते में ज्यादादर फिल्में सिनेमाघरों से भी उतर जाती है, लेकिन पुष्पा 2 इतनी मजबूती के साथ कदम जमाए हुए है कि इसकी कमाई अभी लाखों में भी नहीं सिमटी है। इस रफ्तार के साथ कुछ दिनों में यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।
हिंदी संस्करण में बनाया रिकॉर्ड
पुष्पा 2 द रूल को हिंदी पट्टी में दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि हिंदी संस्करण में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, आज एक और नया रिकॉर्ड बनाते हुए फिल्म हिंदी पट्टी में 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने हिंदी संस्करण में अब तक 800.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

'मुफासा'-'बेबी जॉन' से कितनी आगे 'पुष्पा 2'
इस हफ्ते सिनेमाघरों में 'बेबी जॉन' और 'माफासा: द लॉयन किंग' भी 'पुष्पा 2' के सामने खड़ी हैं। पांचवें हफ्ते में भी पुष्पा 2 बेबी जॉन की दूसरे हफ्ते की कमाई से आगे है। बेबी जॉन अब लाखों में सिमट गई है। बेबी जॉन ने आज अपने 10वें दिन 38 लाख रुपये की कमाई की। मुफासा का सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है। वहीं, मुफासा ने आज अपने 15वें दिन दो करोड़ रुपये की कमाई की।