Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
pushpa 2 the rule song peelings out allu arjun rashmika mandanna dance moves on fire music video goes viral
{"_id":"674c6d470cb21890d200652d","slug":"pushpa-2-the-rule-song-peelings-out-allu-arjun-rashmika-mandanna-dance-moves-on-fire-music-video-goes-viral-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: 'पुष्पा 2' का नया गाना 'पीलिंग्स' जारी, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना ने अपने डांस मूव्स से मचाई धूम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' का नया गाना 'पीलिंग्स' जारी, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना ने अपने डांस मूव्स से मचाई धूम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:35 PM IST
सार
Pushpa 2 Song: 'पुष्पा 2 द रूल' का गाना 'पीलिंग्स' जारी हो चुका है। इस गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का धमाकेदार डांस देखने को मिला, जिसने फैंस का उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन
1 of 5
'पुष्पा 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पुष्पा 2: द रूल' अगले हफ्ते बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। जहां प्रशंसक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में 'पुष्पा 2' के नए गाने 'पीलिंग्स' का टीजर जारी किया था। वहीं, अब आज निर्माताओं ने आखिरकार प्रशंसकों के इंतजार पर विराम लगाते हुए फिल्म का यह गाना जारी कर दिया है। इस धमाकेदार गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के किरदारों यानी पुष्पा राज और श्रीवल्ली ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई है।
2 of 5
'पुष्पा 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
डांस फ्लोर पर लगाई अल्लू-रश्मिका ने आग
गाने की धमाकेदार बीट्स पर थिरकते हुए दोनों ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। लंबे समय के बाद अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर स्क्रीन पर अपने डांस कौशल का प्रदर्शन किया है और दर्शकों को प्रभावित किया है। गाना रिलीज होते ही प्रशंसकों ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'विंटेज अल्लू अर्जुन बैक में', दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, 'पुष्पा 1 में सामी सामी और पुष्पा 2 में पीलिंग्स गाना आग है।'
3 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
गाने पर क्या बोले अल्लू अर्जुन
इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। अपने आकर्षक साउंडट्रैक और दमदार अभिनय के साथ, यह फिल्म इस साल की एक बड़ी रिलीज बनने के लिए तैयार है।पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन ने गाने पीलिंग्स पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'पुष्पा के किरदार की वजह से मैं पुष्पा 1 में ज्यादा डांस नहीं कर पाया था और कई प्रशंसक विंटेज बनी को वापस मांग रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि यह गाना वैसा ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा -2 में रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी
फिल्म पुष्पा: द राइज की बात करें तो यह एक बहुत ही रोमांचक मोड़ पर खत्म हुई। इसमें पुष्पा और फहद सजिल द्वारा निभाए गए खलनायक भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव की भी झलक मिलती है। अब, सीक्वल में अल्लू अर्जुन और फहद फाजिल अपनी भूमिकाओं में लौटते हुए दिखाई देंगे। रश्मिका मंदाना बहुप्रतीक्षित सीक्वल में पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका को भी दोहराएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
फिल्म के कलाकार
इस एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और कई अन्य सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, संपादक नवीन नूली और संगीतकार देवी श्री प्रसाद शामिल हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।