4 दिसंबर को 'पुष्पा 2 द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का सख्त रुख देखने को मिला है। तेलंगाना विधानसभा में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन से जुड़ी हाल ही में हुई संध्या थिएटर की घटना पर बात की। इस दुखद घटना में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई, जिसके कारण राज्य में फिल्म उद्योग के विशेषाधिकारों पर चर्चा हुई।
Pushpa 2: भगदड़ मामले के बाद एक्शन मोड में तेलंगाना CM, टिकट की कीमत बढ़ाने और फिल्मों के स्पेशल शोज पर लगाई रोक
Pushpa 2 The Rule: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन से जुड़ी हाल ही में हुई संध्या थिएटर की घटना पर बात की।
टिकट के दाम बढ़ाने पर प्रतिबंध
सत्र के दौरान बोलते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने नैतिक सीमाओं को पार करने के लिए इंडस्ट्री की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा विशेष विशेषाधिकार दिए गए हैं, जैसे टिकट की कीमत में बढ़ोतरी और लाभकारी शो। हालांकि, यह घटना साबित करती है कि ऐसे विशेषाधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्दोष लोगों की जान जा रही है। जब तक मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा, फिल्म उद्योग को कोई विशेष विशेषाधिकार नहीं दिया जाएगा।'
Pushpa 2: 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'पुष्पा 2', 16वें दिन 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ बनाया यह रिकॉर्ड
स्पेशल शो पर लगी रोक
सिनेमेटोग्राफी मंत्री वेंकट रेड्डी ने भी इन बातों दोहराया और एलान किया कि तेलंगाना में अब फिल्म रिलीज से पहले नाइट शो या स्पेशल स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी पर सख्त प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जो बड़ी फिल्म रिलीज के दौरान एक आम बात हो गई थी।
पीड़ित परिवार को दी जाएगी सहायता राशि
पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए वेंकट रेड्डी ने हाथ बढ़ाया। उन्होंने रेवती के परिवार को 25 लाख रुपए देने का वादा किया और सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने उस अस्पताल का भी दौरा किया, जहां रेवती के बेटे श्रीतेज का वर्तमान में इलाज चल रहा है और परिवार को व्यक्तिगत सहायता प्रदान की। तेलंगाना सरकार का यह निर्णायक कदम फिल्म उद्योग में एक महत्वपूर्ण मोड़ है होगा, जिसमें इंडस्ट्री के लाभ की अपेक्षा सार्वजनिक सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया गया है।
Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी
क्या है पूरा मामला
4 दिसंबर को संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन अपने पत्नी स्नेहा और अभिनेत्री रश्मिका के साथ 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे, जहां भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान रेवती नाम की 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा श्रीतेज घायल हो गया और उसकी हालत गंभीर है। 9 दिसंबर को हुई घटना के सिलसिले में संध्या थिएटर के मालिक संदीप सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार (13 दिसंबर) को अल्लू अर्जुन को भी गिरफ्तार किया गया था और निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी।
Allu Arjun: फर्श पर सोए अल्लू अर्जुन, किया सादा भोजन; मिला कैदी नंबर..जानें जेल में रात भर क्या-क्या हुआ?