Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pushpa 2 The Rule stampede woman husband on Allu Arjun film Producer donates 50 lakh rupees to victim family
{"_id":"6769a141c985991ef503200d","slug":"pushpa-2-the-rule-stampede-woman-husband-on-allu-arjun-film-producer-donates-50-lakh-rupees-to-victim-family-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन का कोई दोष नहीं...', मृतक महिला के पति का बयान; मेकर्स ने परिवार को दिए 50 लाख रुपये","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन का कोई दोष नहीं...', मृतक महिला के पति का बयान; मेकर्स ने परिवार को दिए 50 लाख रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:13 PM IST
सार
Pushpa 2: 'पुष्पा 2 द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में अब मृतक महिला के पति भास्कर ने बड़ा बयान दिया है। भास्कर ने कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर पर हुई भगदड़ की घटना के बाद से अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़ों में फंसे हुए हैं। भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराया जा रहा है। अब मृतक महिला के पति भास्कर ने बड़ा बयान दिया है। भास्कर ने कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से कोई शिकायत नहीं है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने मृतक महिला रेवती के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी है।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
रेवती के पति का बयान
'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाली रेवती के पति ने कहा है कि वह इस हादसे के लिए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं मानते। भास्कर ने खुलासा किया कि अभिनेता घटना के दूसरे दिन से ही उनके परिवार का समर्थन कर रहे हैं। भास्कर ने कहा, 'हम किसी को दोष नहीं देना चाहते और इसे अपना दुर्भाग्य मानते हैं... हमें गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है। मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई।'
20 दिन से कोमा में है बेटा
भास्कर ने बताया कि उनके बेटे अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हैं और उसने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर जोर दिया, जिसके चलते 4 दिसंबर को परिवार के साथ संध्या थिएटर गए। बेटा 20 दिनों से कोमा में है, कभी-कभी अपनी आंखें खोलता है, लेकिन किसी को पहचान नहीं पाता। भास्कर ने कहा ने आगे कहा कि हमें नहीं पता कि इलाज में कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मां की मौत से अनजान बेटी
पुष्पा 2 के निर्माताओं ने परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। निर्माता नवीन यरनेनी ने रविवार को लड़के से मिलने के दौरान चेक सौंपा। इस बीच भास्कर ने बताया कि उनकी बेटी अपनी मां की मृत्यु से अनजान है। उन्होंने कहा, 'हमने उसे बताया है कि वह गांव गई है। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या हुआ।'
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन पर लगे आरोप
इस मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया और हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। अल्लू अर्जुन पर भगदड़ मचाने का आरोप है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि अभिनेता ने पुलिस की अनुमति का उल्लंघन किया और अपनी कार की सनरूफ से प्रशंसकों को हाथ हिलाया और हादसे के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर ही रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।