Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
PVR Inox management starts investigation in complaints of bad experiences of film viewing in its properties in
{"_id":"667189e6a17c32b9d10f931a","slug":"pvr-inox-management-starts-investigation-in-complaints-of-bad-experiences-of-film-viewing-in-its-properties-in-2024-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVR Inox IMAX: थ्रीडी फिल्म के दौरान प्रोजेक्शन खराब होने की जांच शुरू, पीवीआर प्रबंधन ने जारी किया बयान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
PVR Inox IMAX: थ्रीडी फिल्म के दौरान प्रोजेक्शन खराब होने की जांच शुरू, पीवीआर प्रबंधन ने जारी किया बयान
इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जा रही डिज्नी की फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई के आईमैक्स सिनेमाघर का प्रोजेक्शन खराब होने की जांच शुरू हो गई है। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में सोमवार को खबर प्रकाशित की थी और इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी की आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान जारी किया है।
2 of 5
‘इनसाइड आउट 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश की सबसे बड़ी थियेटर चेन का खिताब पा चुकी पीवीआर आइनॉक्स कंपनी के मुंबई स्थित कई सिनेमाघरों में कलाकारों के संवाद और पार्श्वसंगीत ठीक से न सुनाई देने की शिकायतें आती रही हैं। इसके अंधेरी स्थित सिनेमाघर पीवीआर आइकॉन का म्यूजिक सिस्टम अरसे से खराब है और दर्शकों के मुताबिक इस बारे में की जाने वाली शिकायतों पर सिनेमाघर प्रबंधन ध्यान ही नहीं देता है।
3 of 5
‘इनसाइड आउट 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों के रखरखाव पर ध्यान न दिए जाने के चलते हालत ये है कि बीच फिल्म में ही इसके सिनेमाघर का प्रोजेक्शन सिस्टम खराब हो जा रहा है और पीवीआर आइनॉक्स प्रबंधन इन सब गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए सजग भी नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के मुताबिक पीवीआर और आइनॉक्स सिनेमाघरों के विलय के बाद मुंबई उपनगरीय इलाके मलाड में बना आइनॉक्स का आइमैक्स थियेटर पीवीआर के पास आ चुका है। इस थियेटर में रविवार को फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ का थ्रीडी आईमैक्स संस्करण देखने पहुंचे दर्शकों का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
‘इनसाइड आउट 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इंटरवल के दौरान रविवार को 1.45 बजे दोपहर के शो मे दिखाए जा रहे विज्ञापनों की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही थी और चित्र परदे पर नजर नहीं आ रहे थे। इंटरवल के बाद फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ शुरू हुई, और लोगों ने थ्रीडी चश्मे चढ़ाए तो परदे पर सिर्फ एक ही रंग में सब कुछ नजर आने लगा। इस फिल्म की पहली कड़ी फिल्म ‘इनसाइड आउट’ देख चुके बच्चों को तकलीफ ज्यादा हुई और उन्होंने शोरगुल भी किया। करीब एक मिनट तक फिल्म ऐसे ही चलती रही और जब हॉल में लोगों का शोर बढ़ना शुरू हुआ, तब जाकर प्रोजेक्शन रूप में किसी तकनीशियन ने इसे ठीक किया।
विज्ञापन
5 of 5
‘इनसाइड आउट 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में पीवीआर आइनॉक्स प्रबंधन की तरफ से इसकी प्रवक्ता दीपा मेनन ने मंगलवार को जानकारी दी कि थ्रीडी आईमैक्स शो के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी कंपनी के अधिकारियों तक पहुंच चुकी हैं। दीपा के मुताबिक इस मामले में कंपनी के वरिष्ठ सहयोगियों को जांच के लिए कहा जा चुका है और इस बारे में अद्यतन जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।