फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB29: 'एसएसबी 29' की कहानी का खुलासा? महेश बाबू की फिल्म के लिए राजामौली ने खरीदे अफ्रीकी किताबों के अधिकार!

Tue, 18 Jun 2024 04:36 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Jun 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli buys African books rights for Mahesh Babu film SSMB29 for story visual reference as per reports
महेश बाबू- एस एस राजामौली - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली 'एसएसएमबी 29' के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार नई जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पहले बताया था कि यह फिल्म अफ्रीकी जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इंडियाना जोन्स एडवेंचर टेम्पलेट की कहानी को दिखाएगी। वहीं अब इस फिल्म की कहानी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
SS Rajamouli buys African books rights for Mahesh Babu film SSMB29 for story visual reference as per reports
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक एसएस राजामौली ने कथित तौर पर अफ्रीकी-ब्रिटिश उपन्यासकार विल्बर स्मिथ के बेस्टसेलिंग एडवेंचर उपन्यासों ट्रायम्फ ऑफ द सन और किंग ऑफ किंग्स के अधिकार खरीद लिए हैं। हालांकि, इस बारे में निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन दोनों पुस्तकों की विषय-वस्तु निश्चित रूप से राजामौली को फिल्म की कहानी के लिए बड़ा आधार देगी, जिसके जरिए राजामौली फिल्म की कहानी को दमदार बनाने की योजना बना सकते हैं। ये दोनों पुस्तकें सूडान, अफ्रीका में सेट हैं और अफ्रीकी क्षेत्रों में कई पात्रों की साहसिक यात्रा को बताती है।

SS Rajamouli buys African books rights for Mahesh Babu film SSMB29 for story visual reference as per reports
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अगर यह खबर सच्चा है तो सवाल यह है कि 'एसएसबी 29' की कहानी की लेखन प्रक्रिया अभी भी बाकी है? इसका मतलब है कि स्क्रिप्ट पूरी तरह से तय नहीं हुई है, लेकिन विजयेंद्र प्रसाद ने पहले पुष्टि की है, फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। अब ऐसे में यह खबर संकेत देती है कि राजामौली ने इन किताबों के अधिकार केवल दृश्यों को फिल्माने को लेकर मदद लेने के लिए खरीदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli buys African books rights for Mahesh Babu film SSMB29 for story visual reference as per reports
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश बाबू फिल्म के लिए एक अलग लुक तैयार कर रहे हैं और कुछ समय पहले एसएस राजामौली ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा जाने से बचने के लिए कहा था, ताकि फिल्म के लिए उनके लुक को गुप्त रखा जा सके। वहीं, दोनों ने फिल्म की कहानी के बारे में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अभी तक शीर्षक का भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एक साक्षात्कार में एसएस राजामौली ने फिल्म के बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी कहानी तैयार है और हीरो भी तैयार है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है। कास्टिंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर काम हो जाएगा। इस पर तेजी से काम जारी है।

विज्ञापन
SS Rajamouli buys African books rights for Mahesh Babu film SSMB29 for story visual reference as per reports
राजामौली-महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। वहीं कहानी के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की पटकथा और महेश बाबू का किरदार रामायण के भगवान हनुमान पर आधारित हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed