फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jason Shah: अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं 'हीरामंडी' स्टार जेसन, बोले- पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहता

Tue, 18 Jun 2024 04:25 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 18 Jun 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Heeramandi star Jason Shah talks about Anusha Dandekar comment says it gets childish to go back into the past
जेसन शाह अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
जेसन शाह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्स अनुषा दांडेकर के विषय में बातें करते हुए कहा था कि वे उन्हें एक बॉक्स में फिट करने की कोशिश कर रही थीं। इस बात पर अनुषा दांडेकर ने पलटवार करते हुए जेसन को झूठा ठहराया था। आइए अब जानते हैं कि जेसन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं या वे अनुषा की बातों का जवाब देना चाहते हैं। 
Heeramandi star Jason Shah talks about Anusha Dandekar comment says it gets childish to go back into the past
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
जेसन शाह पिछले दिनों 'हीरामंडी' में नजर आए थे। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आया था। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जेसन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के बारे में बातें करते हुए बोले, 'देखिए मैं पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहता हूं। मुझे ये बात बहुत बचकानी सी लगती है'। 
Heeramandi star Jason Shah talks about Anusha Dandekar comment says it gets childish to go back into the past
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

जेसन शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'पास्ट में जो हो गया है उसे हम बदल नहीं सकते हैं तो उस विषय में फिर क्यों बात करना। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और काफी खुश हूं। किसी ने क्या कहा मैं इस बात पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi star Jason Shah talks about Anusha Dandekar comment says it gets childish to go back into the past
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
जेसन शाह को लगता है कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था। वे कहते हैं, 'मैंने कभी अनुषा के लिए नहीं कहा था कि वे मुझे बॉक्स में फिट करने की कोशिश कर रही थीं। मैनें एक सामान्य बात की थी जिसे यूं गलत तरीके से पेश किया गया'। 
विज्ञापन
Heeramandi star Jason Shah talks about Anusha Dandekar comment says it gets childish to go back into the past
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
जेसन शाह से जब पूछा गया कि जब उनके निजी जीवन के बारे में कोई चर्चा करता है तब उन्हें कैसा लगता है। इस सवाल के जवाब वे कहते हैं, 'सच कहूं तो बुरा नहीं लगता है। एक अभिनेता के रूप में आपको यह समझना होगा कि जब आप एक सार्वजनिक हस्ती बन जाते हैं तो लोग आपके बारे में बात करेंगे ही। आपको बस तय करना है कि किन बातों पर आपको ध्यान देना है और किन बातों को इग्नोर करके आगे बढ़ जाना है'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed