Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pyaar Mein Kabhi Kabhi completed 25 years silver jublie dino morea rinke khanna sanjay suri first film
{"_id":"6679897126dcf6005001c3c7","slug":"pyaar-mein-kabhi-kabhi-completed-25-years-silver-jublie-dino-morea-rinke-khanna-sanjay-suri-first-film-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pyaar Mein Kabhi Kabhi: 'प्यार में कभी कभी' की है सिल्वर जुबली, 'मुसु मुसु हासी' गाना आज भी लोगों को है पसंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pyaar Mein Kabhi Kabhi: 'प्यार में कभी कभी' की है सिल्वर जुबली, 'मुसु मुसु हासी' गाना आज भी लोगों को है पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:13 AM IST
सार
फिल्म 'प्यार में कभी कभी' को रिलीज हुए आज पूरे 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म में डीनो मोरिया, रिंकी खन्ना और संजय सूरी ने अभिनय किया था। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' साल 1999 में रिलीज हुई थी। यह एक संगीतमय रोमांटिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन राज कौशल ने किया था। इस फिल्म में रिंकी खन्ना ने लीड रोल निभाया था। रिंकी खन्ना के अलावा फिल्म में डीनो मोरिया और संजय सूरी ने भी अभिनय किया है। यह फिल्म कॉलेज लाइफ के ऊपर आधारित है। यह फिल्म शैलेंद्र सिंह द्वारा लिखी गई थी और उनके प्रोडक्शन हाउस, परसेप्ट पिक्चर कंपनी की पहली रिलीज थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में 300 कलाकारों और क्रू ने पहली बार काम किया था। ये तीनों स्टार्स की पहली फिल्म थी। आइए जानते है इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'प्यार में कभी कभी'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'प्यार में कभी कभी' को रिलीज हुए आज पूरे 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म में डीनो मोरिया, रिंकी खन्ना और संजय सूरी ने अभिनय किया था। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' साल 1999 में रिलीज हुई थी। यह एक संगीतमय रोमांटिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन राज कौशल ने किया था। इस फिल्म में रिंकी खन्ना ने लीड रोल निभाया था। रिंकी खन्ना के अलावा फिल्म में डीनो मोरिया और संजय सूरी ने भी अभिनय किया है। यह फिल्म कॉलेज लाइफ के ऊपर आधारित है। यह फिल्म शैलेंद्र सिंह द्वारा लिखी गई थी और उनके प्रोडक्शन हाउस, परसेप्ट पिक्चर कंपनी की पहली रिलीज थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में 300 कलाकारों और क्रू ने पहली बार काम किया था। ये तीनों स्टार्स की पहली फिल्म थी। आइए जानते है इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से।
2 of 7
फिल्म प्यार में कभी कभी
- फोटो : एक्स@ShailendraS7
फिल्म प्रतिभाशाली दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक नए छात्र खुशी के आने के साथ पूरी तरह से बदल जाती है, जिसके दोस्त हैं सिद्धांत, भार्गव या बग्स, रॉनी, राधा और रूबी। ये सभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के छात्र हैं। खुशी उनके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आती है और जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, सिड और बग्स दोनों उससे प्यार करने लगते हैं। लेकिन खुशी सिड से प्यार करती है। इस तरह से इसकी कहानी आगे बढ़ती चली जाती है।
3 of 7
फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का गाना "मुसु मुसु हासी" काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म से सिंगर शान ने बतौर गायक अपनी शुरुआत की थी। बचपन के दोस्त विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने अलग-अलग फिल्म के लिए गाने बनाए और संयोग से एक स्टूडियो में उनकी मुलाकात हुई, जहां उन्होंने संगीत निर्देशक जोड़ी विशाल-शेखर बनाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डीनो मोरिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedinomorea
डीनो मोरिया एक भारतीय अभिनेता, सुपरमॉडल और फिल्म निर्माता हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। डीनो ने कई तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। डीनो ने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें रोमांस से लेकर हॉरर फिल्में शामिल हैं। डीनो ने फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अपने हिंदी अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' भले ही बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई हो, लेकिन इस फिल्म के बाद कई लड़कियां डीनो की दीवानी हो गई थीं। डीनो अपने जमाने के सबसे ज्यादा गुड लुकिंग अभिनेताओं में से एक रहे हैं। उन्हें 2002 में फिल्म 'राज' से बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म से डीनो को काफी प्रसिद्धी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीनो ने कहा था कि फिल्म 'प्यार में कभी कभी' के निर्माता शैलेन्द्र सिंह ने उन्हें अपना नाम बदलकर सिद्धांत रखने की सलाह दी थी, लेकिन डिनो ने अपना नाम बदलने से साफ इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
डीनो मोरिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedinomorea
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान डीनो ने बताया कि उनकी पहली फिल्म 'प्यार में कभी कभी' की रिलीज के बाद हासिल हुए स्टारडम का सबसे दिलचस्प किस्सा बताया। डीनो ने कहा, ''इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान क्रेजीनेस था, पागलपन था। गाने पहले ही आ चुके थे। हम किड्स का नया ग्रुप थे, इसलिए बहुत क्यूरोसिटी थी। इसके बावजूद कोलकाता में एक प्रीमियर के बाद थिएटर के बाहर लड़कियों ने मेरी जैकेट खींची थी। मेरे शरीर पर खरोंचें थीं। मैंने खुद से कहा, 'ये अलग तरह का पागलपन है' ऐसा मुझे पहली बार महसूस हुआ। जब मैं फिल्म की रिलीज के बाद अपने होमटाउन बेंगलुरु गया, तो मैंने वहां भी पागलपन देखा। ये मैजिकल था''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।