फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: करण जौहर से लेकर राजामौली तक..., जब आलिया भट्ट के अभिनय के मुरीद हुए ये निर्देशक, खूब की तारीफ

Sun, 13 Oct 2024 12:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 13 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Quotes of directors on Jigra Actress Alia Bhatt Karan Johar SS Rajamouli Sujoy Ghosh Mahesh Bhatt
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वेदांग रैना के साथ नजर आ रही हैं, जो भाई और बहन के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित फिल्म है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, आलिया ने हर बार अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक ने आलिया के अभिनय की भी तारीफ की है। तो आइए जानते हैं...

Quotes of directors on Jigra Actress Alia Bhatt Karan Johar SS Rajamouli Sujoy Ghosh Mahesh Bhatt
सुजॉय घोष - फोटो : इंस्टाग्राम @sujoyghoshofficial

अपने ट्विटर अकाउंट पर सुजॉय घोष ने लिखा आपने जिगरा का ट्रेलर देखा न? आलिया भट्ट को इस अवतार में देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ। निर्देशक सुजॉय घोष की ओर से आलिया की तारीफ को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है।

Quotes of directors on Jigra Actress Alia Bhatt Karan Johar SS Rajamouli Sujoy Ghosh Mahesh Bhatt
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर ने प्यार से आलिया को अपनी "पहली संतान" कहा है। साथ ही उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताया। उन्होंने कहा, 'हे भगवान, वह बेहद ही शानदार हैं और मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वह इतनी बड़ी कलाकार कैसे बन गई।' करण ने आगे कहा कि "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" में अपनी शुरुआत करने के बाद से आलिया इंडस्ट्री में दिन व दिन आगे की और बढ़ती जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quotes of directors on Jigra Actress Alia Bhatt Karan Johar SS Rajamouli Sujoy Ghosh Mahesh Bhatt
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि 'उड़ता पंजाब' में आलिया को आदिवासी लड़की के किरदार में देखकर वो दंग रह गए थे। उन्हें समय ही नहीं आ रहा था कि मुंबई के जुहू में पली बढ़ी एक लड़की छत्तीसगढ़ी आदिवासी के लहजे में कैसे बात कर सकती है।

विज्ञापन
Quotes of directors on Jigra Actress Alia Bhatt Karan Johar SS Rajamouli Sujoy Ghosh Mahesh Bhatt
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली ने कहा, “मैं वास्तव में आलिया को पसंद करता हूं. मैं उनकी एक्टिंग स्किल के लिए उन्हें काफी मानता हूं. मैं वास्तव में उनके साथ फिर से काम करना चाहता हूं और मुझे यकीन है कि वह भी मेरे बारे भी यही बात कहती होंगी. हम दोनों ने बतौर एक्टर और डायरेक्टर कनेक्ट किया. हां, ये सच है कि ‘RRR’ में उनके लिए मेरे पास कोई बड़ा रोल नहीं था, कहानी ही ऐसी थी।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed