दशहरा पर इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली दो बॉलीवुड फिल्मों के लिए मिनी-क्लैश की अच्छी तैयारी थी। एक तरफ वासन बाला की एक्शन फिल्म जिगरा है और दूसरी तरफ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' है। पहली फिल्म में ज्यादा स्टार पावर के मुकाबले दूसरी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की कहानी को आलोचकों और प्रशंकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तो आइए जानते हैं कि दशहरा के दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।
VVKWWV BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शक नहीं गए 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' देखने, जानें कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अपने पहले दिन भारत में 5 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है। यह आंकड़ा उसी दिन 'जिगरा' के कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये से अधिक था । हालांकि, यह देखते हुए कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज बड़ी थी और स्क्रीन की संख्या भी ज्यादा थी। इस हिसाब से मेकर्स ने इस जीत को चुटकी भर नमक के जितना ही लिया था।
कुल मिलाकर, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए कलेक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दूसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। दशहरा की छुट्टी और वीकएंड होने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म इसका भी फायदा नहीं उठा पाई है। फिल्म के रिव्यूज का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पूरी तरह से पड़ा है।
फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अब तक कुल 10.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की रफ्तार देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में अच्छा कलेक्शन करने के लिए इसे काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी 1990 के दशक के भारत के एक छोटे से शहर में नवविवाहित जोड़े की भूमिका में हैं, जो अपनी शादी की रात बनाए गए सेक्स टेप के गायब हो जाने के बाद मुश्किल में पड़ जाते हैं। राज शांडिल्य की निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में विजय राज, अर्चना पूरन सिंह, राकेश बेदी, टिकू तलसानिया और अश्विनी कालसेकर भी हैं। यह मल्लिका शेरावत की अभिनय वापसी है।