अभिनेता आर माधवन को सबसे ज्यादा टीनएजर्स सिनेमा का एक आइडियल फादर फीगर मानते हैं। माधवन को ये रुतबा पिता बन चुकी मौजूदा पीढ़ी के साथ अपना करियर शुरू करने वाले और अब खुद माता-पिता की भूमिका में आ चुके कई कलाकारों के बीच हासिल हुआ है। माधवन ने अपने बेटे वेदांत को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तैराक बनने की सारी सुविधाएं मुहैया कराई हैं और इसी के चलते उनको हिंदी फिल्म जगत के सबसे ‘लोकप्रिय पिता’ का खिताब मिला है।
R Madhavan: बेटे को इंटरनेशनल तैराक बनाकर माधवन बने पापा नंबर वन, करोड़ों का ऑफर ठुकराने से मिला नया आभामंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में कहानियां कहने का तरीका बदल रहा है। साथ ही बदल रहा है तरीका इसके किरदारों को परदे पर देखने का। इसी के चलते हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे मसलन आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान और रणबीर कपूर अब परदे पर भी टीनएजर्स बच्चों के पिता की भूमिका में नजर आने लगे हैं। वहीं, इन सितारों में आमिर खान का बड़ा बेटा जुनैद फिल्मों में हीरो बन चुका है। अक्षय कुमार ने अपने बेटे को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। अजय देवगन का बेटा उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में काम कर रहा है और शाहरुख खान के तीनों ही बच्चे फिल्म जगत में सक्रिय हैं। शाहरुख, अजय, और अक्षय पान मसाला के विज्ञापनों मे भी दिख चुके हैं।
Govinda Revolver Accident: चीची मामा का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं आरती, पति दीपक चौहान भी आए नजर
लेकिन, फिल्मी परिवारों से बिल्कुल अलग जाते हुए फिल्म अभिनेता आर माधवन ने अपने बेटे वेदांत को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तैराक बनाया है। वेदांत ने अपने बूते अब तक कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक भी जीते हैं। बताते हैं कि फिल्मों में अभिनय करने का विकल्प होने के बावजूद वेदांत ने खुद फिल्मी चकाचौंध से दूर रहने का फैसला किया और माधवन व उनकी पत्नी सरिता बिरजे ने वेदांत के फैसले का सम्मान करने हुए उन्हें हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया।
Gandhi Talks: विजय सेतुपति की मूक फिल्म 'गांधी टॉक्स' पर आया बड़ा अपडेट, निर्माताओं ने जारी किया बीटीएस वीडियो
देश के 10 राज्यों में हाल ही में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक हिंदी सिनेमा में सबसे प्रभावी पिता के रूप में सबसे आगे अभिनेता आर माधवन रहे हैं। ये सर्वे उत्तर भारत की एक मल्टीमीडिया कंपनी की तरफ से बीते महीने कराया गया। सर्वे का डाटा लीक होने के बाद ही माधवन को एक पान मसाला का ब्रांड अंबेसडर बनने का करोड़ों का ऑफर भी मिला लेकिन माधवन ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया। माधवन का कहना है कि करोड़ों युवा उन्हें अपने बूते सफल हो रहे एक तैराक के पिता के रूप मे देखते है और वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते जिससे किशोरों और युवाओं के बीच कोई गलत संदेश जाए।
Vettaiyan trailer: टीजे ज्ञानवेल की कॉप ड्रामा में छाए रजनीकांत-अमिताभ, 'वेट्टैयन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी
गौरतलब है कि अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक आर माधवन केंद्र सरकार द्वारा संचालित पुणे के फिल्म और टीवी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के चेयरमैन भी हैं। इन दिनों अपनी करीब आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त आर माधवन इन दिनों बहुत चुन चुनकर किरदार स्वीकार कर रहे हैं। वह अपने अभिनय को अब और ज्यादा विस्तार देना चाहते हैं। उनके करीबी बताते हैं, 'माधवन अभिनय के सभी नौ रसों की कसौटी पर अपने किरदार कसकर ये देख रहे हैं कि किसी फिल्म के लीड किरदार में उनका कोई रस छूट तो नहीं गया'।