फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Sarathkumar: ‘नसीब अपना अपना’ की अभिनेत्री फिल्मों में रहीं हिट, राजनीति में फ्लॉप शो और फिर हुई जेल

Sat, 29 Jun 2024 05:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 29 Jun 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Radhika Sarathkumar life story three marriages acting carrier politics and jail
राधिका शरतकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @radhika_sarathkumar
ऋषि कपूर की फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ की अभिनेत्री राधिका शरतकुमार दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म में ऋषि कपूर की पत्नी की भूमिका अदा की थी। टी रामा राव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक गांव की सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाकर उन्होंने लाखों दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। हालांकि, अब उन्होंने अभिनय करना छोड़ दिया है और वह कुछ और कर रही हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री अब कहां हैं और क्या कर रही हैं?

Dil Ko Tumse Pyaar Hua: चिराग-दीपिका की अनोखी प्रेम कहानी, 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' इस दिन होगा शुरू
Radhika Sarathkumar life story three marriages acting carrier politics and jail
राधिका शरतकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @radhika_sarathkumar
बड़े घर की बेटी हैं राधिका
अभिनेत्री राधिका शरतकुमार एक प्रतिष्ठित अभिनेता-राजनेता परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में खूब नाम कमाया।  वह तमिल अभिनेता और राजनेता, मद्रास राजगोपालन राधाकृष्णन पत्नी गीता की बेटी हैं। उनकी मां एक श्रीलंकाई तमिल थीं। राधिका को शिक्षा भारत, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम से प्राप्त हुई है। 
 
Radhika Sarathkumar life story three marriages acting carrier politics and jail
राधिका शरतकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @radhika_sarathkumar
दो शादियां रहीं असफल
मशहूर अभिनेत्री के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने मलयालम अभिनेता और निर्माता प्रताप पोथेन से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों नहीं चल सकी। और वे जल्दी ही अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने एक ब्रिटिश रिचर्ड हार्डी से शादी कर ली। यह शादी भी असफल रही। अंत में साल 2001 में उन्होंने पूर्व बॉडीबिल्डर शरतकुमार रंगनाथन संग फेरे लिए। अभिनेत्री के  तीसरे पति शरतकुमार रंगनाथन एक अभिनेता भी हैं। हालांकि, अब उन्होंने राजनीति का दाम थाम लिया है। इन दोनों ने दो तमिल फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। अभिनेत्री का एक बेटा राहुल है और एक बेटी जिसका नाम रायने है। उनकी बेटी ने दिग्गज क्रिकेटर अभिमन्यु माथुर से शादी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Sarathkumar life story three marriages acting carrier politics and jail
राधिका शरतकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @radhika_sarathkumar
अभिनय की दुनिया की दुनिया में रहा शानदार सफर
अभिनेत्री ने साल 1978 की तमिल फिल्म ‘किझाक्के पोगुम रेल’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। राधिका शरतकुमार ने कई तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने   अपने काम के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। अपने अभिनय के करियर में उन्हें कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं, जिसमें ‘न्यायम कावली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री का पुरस्कार, ‘धर्म देवथाई’, ‘नीथिक्कू थंडानई’ और ‘केलाडी कनमनी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री का पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार मिल शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Radhika Sarathkumar life story three marriages acting carrier politics and jail
राधिका शरतकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @radhika_sarathkumar
हिंदी फिल्मों में नहीं चला जादू
साउथ की फिल्मों में तो राधिका ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ ‘आज का अर्जुन’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘लाल बादशाह’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और अन्य कई बॉलीवुड सितारों के साथ स्क्रीन साझा की, लेकिन हिंदी सिनेमा में जगह नहीं बना पाईं। आखिरकार कुछ वर्षों बाद उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग में लौटना पड़ा। अभिनेत्री ने फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया, साल 1985 में आई तमिल फिल्म ‘मीन्दुम ओरु कथल कथाई’ का निर्माण किया। इस फिल्म के लिए उन्हें इंदिरा गांधी पुरस्कार भी मिला। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed