फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghubir Yadav: 'मुंगेरी लाल' के लिए कठिन थी 'प्रधान जी' बनने की डगर, जानें कैसे फुलेरा की पंचायत ने बदला नसीब

Tue, 28 May 2024 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 May 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Raghubir Yadav Profile Know Panchayat Season 3 Pradhan ji actor life struggle and Unknown Facts
रघुबीर यादव - फोटो : अमर उजाला

जिसका सभी को था इंतजार, वह घड़ी आ गई... अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन आज यानी कि 28 मई से स्ट्रीम हो रहा है। फैंस को एक बार फिर फुलेरा गांव की पंचायत से रूबरू होने का सुनहरा मौका मिला है। सीरीज में 'प्रधान जी' का किरदार निभाने वाले रघुबीर यादव के किरदार को फैंस की खूब सराहना मिल रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि ओटीटी की दुनिया में कदम रखने से पहले रघुबीर को टीवी से फिल्मों तक आने में काफी संघर्ष करना पड़ा था। रघुबीर पर एक्टिंग की खुमारी ऐसी चढ़ी थी कि बचपन में ही वह घर से भी भाग गए थे। यह जानकर चौंक गए न आप तो आइए जानते हैं प्रधान दी की जिंदगी के अनछुए पहलूओं के बारे में...

Raghubir Yadav Profile Know Panchayat Season 3 Pradhan ji actor life struggle and Unknown Facts
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से फिल्मों और फिर ओटीटी की दुनिया में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले अभिनेता रघुबीर यादव हाल ही में, पंचायत के सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। 'पंचायत' में प्रधान जी की भूमिका ने चमके अभिनेता को इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में रघुबीर ने बताया था कि जब वह 15 साल के थे तो घर से भाग गए थे।

Raghubir Yadav Profile Know Panchayat Season 3 Pradhan ji actor life struggle and Unknown Facts
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रधान जी' का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अभिनेता ने फिल्म 'मैसी साहब' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया है। रघुबीर न सिर्फ फिल्मों, बल्कि प्ले में भी एक्टिव हैं। अभिनेता 70 प्ले और 2500 से अधिक शो कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghubir Yadav Profile Know Panchayat Season 3 Pradhan ji actor life struggle and Unknown Facts
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

रघुबीर सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि गायकी में भी माहिर हैं। अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह रात में कव्वाली सुनते हैं। अभिनेता का कभी भी पढ़ाई में मन नहीं लगा। घरवालों ने 10वीं के बाद उन्हें साइंस दिला दी थी, जिसके बाद वह फेल हो गए। फेल होने के बाद दोस्त के कहने पर वह घर से भाग गए थे। भागने के बाद उन्होंने ढाई रुपए में नाटक कंपनी में काम किया।

विज्ञापन
Raghubir Yadav Profile Know Panchayat Season 3 Pradhan ji actor life struggle and Unknown Facts
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय की दुनिया में रघुबीर को पहचान टीवी सीरियल 'मुंगेरीलाल के हसीन सपनों' से मिली। यह टीवी शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ करता था। इसके बाद वह सीरियल 'मुल्ला नसीरुद्दीन' में नजर आए। रघुबीर आमिर खान की फिल्म 'लगान' का भी हिस्सा रहे थे। इस फिल्म में उन्होंने 'भूरा' का किरदार निभाया था। हालांकि, आज अभिनेता किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

Pushpa 2 New Poster: 'पुष्पा 2' के नए पोस्टर में अल्लू-रश्मिका का रोमांटिक अंदाज, इस दिन रिलीज होगा दूसरा गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed