फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection: ‘शैतान’ से मीलों आगे निकली फिल्म ‘रेड 2’, ये है आंकड़ों का फैक्टचेक

Tue, 06 May 2025 07:31 PM IST
सुवेश शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 06 May 2025 07:31 PM IST
सार

Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई की तुलना उनकी फिल्म ‘शैतान’ से की जा रही है। फिल्म पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं कि वह शैतान से पीछे है, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं, कैसे? आइए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection check difference of both movies monday earning
रेड 2 और शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमतौर पर किसी फिल्म की लोकप्रियता का असली टेस्ट फिल्म के पहले सप्ताहांत के बाद आने वाले सोमवार के कलेक्शन को देखकर भी लगाया जाता है। फिल्म कारोबार में इसे मंडे लिटमस टेस्ट कहते हैं और अगर कोई फिल्म शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन करने के बाद सोमवार को अपने रविवार के कलेक्शन के आधे के करीब कलेक्शन नहीं कर पाती है तो उस पर सवालिया निशान लग जाते हैं। ऐसे ही कुछ लाल निशान अजय देवगन की राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड 2’ पर भी लगाए जा रहे हैं, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं, कैसे? आइए आपको बताते हैं।


Raid 2 Review: अजय देवगन के दमदार अभिनय से दमकी एक और फ्रेंचाइजी, राजकुमार गुप्ता ने जुटाई ‘ईमानदारों’ की फौज

Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection check difference of both movies monday earning
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन और आर माधवन की एक गुजराती फिल्म की रीमेक के तौर पर बनी फिल्म ‘शैतान’ बीते साल 8 मार्च यानी गुरुवार के दिन रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ और ये बढ़कर 18.75 करोड़ रुपये हो गया। रविवार को कलेक्शन थोड़ा और उछला और फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को 20.50 करोड़ रुपये कमा लिए। 

Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection check difference of both movies monday earning
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस तरह फिल्म ‘शैतान’ के पहले सप्ताहांत का कलेक्शन रहा करीब 54 करोड़ रुपये। और अब देखते हैं कि पहले सप्ताहांत में फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई कैसी रही। फिल्म ‘रेड 2’ मजदूर दिवस यानी 1 मई गुरुवार को रिलीज हुई और फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 19.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली। करीब सौ करोड़ रुपये के बजट मे बनी फिल्म ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन करीब 12 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रिलीज के पहले शनिवार को 18 करोड़ रुपये की कमाई की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection check difference of both movies monday earning
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के चौथे दिन यानी रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ‘रेड 2’ का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा और इस तरह से फिल्म का पहले सप्ताहांत का कलेक्शन रहा, 71.25 करोड़ रुपये जो इसी अवधि में फिल्म ‘शैतान’ के 54 करोड़ रुपये के कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। अब बात करते हैं, दोनों फिल्मों के पहले मंडे कलेक्शन की। यहां ये ध्यान रखना है कि फिल्म ‘शैतान’ का पहला सोमवार फिल्म रिलीज के चौथे दिन आया और फिल्म ‘रेड 2’ का पहला सोमवार फिल्म रिलीज के पांचवें दिन। 

विज्ञापन
Raid 2 Vs Shaitaan Box Office Collection check difference of both movies monday earning
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘रेड 2’ का पहले सोमवार का कलेक्शन फिल्म ‘शैतान’ के कलेक्शन से ज्यादा है। फिल्म ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले सोमवार को अंतिम आंकड़े आने तक करीब 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले सोमवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ‘शैतान’ का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 79.75 करोड़ रुपये रहा, जिसे फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को ही पार कर जाएगी। फिल्म ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले पांच दिनों में यानी सोमवार तक ही कुल 78.75 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed