फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie: इस जगह शुरू हुआ रजनीकांत की 'कुली' की शूटिंग का नया शेड्यूल, निर्माताओं ने की यह खास तैयारी

Wed, 21 Aug 2024 12:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Aug 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth lokesh kanagaraj film coolie new shooting schedule started in vizag Andhra pradesh on 20 august
कुली फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसे देख दर्शकों के बीच उत्साह भी पैदा हो गया था। फिल्म की टीम ने अब तक दो अहम शेड्यूल पूरे कर लिए हैं। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग पर बढ़ा अपडेट सामने आया है।

rajinikanth lokesh kanagaraj film coolie new shooting schedule started in vizag Andhra pradesh on 20 august
लोकेश कनगराज -'कुली'  - फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures

फिल्म की टीम अब नया शूटिंग शेड्यूल शुरू कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कल आंध्र प्रदेश के विजाग में कुली का तीसरा शेड्यूल शुरू हुआ। यूनिट कम से कम 40 दिनों तक शूटिंग के लिए इस खूबसूरत समुद्र तट शहर में रुकेगी। रजनी और श्रुति हासन अन्य प्रमुख सितारों के साथ शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

rajinikanth lokesh kanagaraj film coolie new shooting schedule started in vizag Andhra pradesh on 20 august
फिल्म 'कुली' - फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures

फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाया गया है था कि 'कुली' सोने की तस्करी माफिया की पर आधारित है और ऐसे में विजाग शूटिंग के लिए सही विकल्प है। फिल्म की शूटिंग 5 जुलाई से शुरू हुई थी। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने कुली के किरदार में नजर आ रहे रजनीकांत की तस्वीर साझा की थी। पोस्टर में लिखा था, 'शूटिंग आज से शुरू।' उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सुपरस्टार-लोकी संभवम शुरू, 'कुली' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth lokesh kanagaraj film coolie new shooting schedule started in vizag Andhra pradesh on 20 august
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

निर्देशक लोकेश कनगराज ने खुलासा किया था कि फिल्म में मजबूत महिला किरदार होंगे। खबरें हैं कि श्रुति हासन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि वे फिल्म में अभिनेता की बेटी के रूप में नजर आ सकती हैं। साथ ही कहा गया है कि अन्य बड़े कलाकारों को भी जल्द ही कास्ट किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा होने बाकी है।
 

विज्ञापन
rajinikanth lokesh kanagaraj film coolie new shooting schedule started in vizag Andhra pradesh on 20 august
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

इससे पहले यह खबर आई थी कि फिल्म का पहला भाग पूरी तरह से फाइनल हो चुका है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं। टीम शेष हिस्से को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार है।  कुली' के सह-लेखकों में से एक चंद्रू अंबाजगन ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर यह रोमांचक खबर साझा थी। कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक 'कुली' लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed