{"_id":"68a34293c9306e204c0bc8ca","slug":"rajinikanth-movie-coolie-box-office-collection-report-day-5-2025-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coolie Day 5 Box Office Collection: पांचवें दिन भी 'वॉर 2' से आगे रही 'कुली', 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Coolie Day 5 Box Office Collection: पांचवें दिन भी 'वॉर 2' से आगे रही 'कुली', 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Mon, 18 Aug 2025 08:53 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:53 PM IST
सार
Coolie Box Office Collection Report: फिल्म 'कुली' ने पहले चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और करीब 200 करोड़ कमा लिए। अब पांचवे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी आ चुका है, चलिए आपको बताते हैं फिल्म की गाड़ी कहां तक पहुंची है।
विज्ञापन
कुली
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत, एक ऐसा नाम जो पर्दे पर आते ही सिनेमा हॉल में तूफान ला देता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी नई फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। तमिल सिनेमा की इस एक्शन थ्रिलर ने केवल दर्शकों का दिल नहीं जीता, बल्कि कमाई के मामले में भी फिल्म इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
फिलम कुली
- फोटो : X
रिलीज के बाद से हर दिन करोड़ों में कमाई
14 अगस्त को रिलीज हुई ‘कुली’ को स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। पहले ही दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। उसके बाद शुक्रवार को 54.75 करोड़, शनिवार को 39.5 करोड़ और रविवार को 26.73 करोड़ का कारोबार करते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन चार दिनों में 185.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कुली फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन
अब बात करें सोमवार यानी पांचवे दिन की, जहां अक्सर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, ‘कुली’ ने वहां भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म ने पांचवे दिन करीब 6.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 194.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।
ये खबर भी पढ़ें: Faissal khan: 'आमिर ने बिग बॉस में नहीं जाने दिया, ड्रग्स देकर पागल किया', भाई फैसल ने फिर लगाई आरोपों की झड़ी

'कुली' फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
एक कुली से बदले की आग तक
‘कुली’ की कहानी देवा (रजनीकांत) नामक एक साधारण कुली की है, जो समय के साथ बदलकर एक शांत जीवन जी रहा होता है और चेन्नई में अपना गेस्ट हाउस चलाता है। लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है जब उसे अपने पुराने दोस्त की हत्या की खबर मिलती है। इस हत्या के पीछे एक खतरनाक तस्कर सायमन (नागार्जुन) और उसका साथी दयाल (सौबिन शाहिर) होते हैं। वे एक ऐसी वैज्ञानिक मशीन का दुरुपयोग कर रहे होते हैं, जो लाशों को सेकंडों में राख कर सकती है।
राजशेखर नामक वैज्ञानिक की इस मशीन को हथियाने के लिए उसका खात्मा कर दिया जाता है और अब देवा अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के मिशन पर निकलता है। फिल्म की कहानी बदले, भावनाओं, और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है।

स्टारकास्ट ने मचाई धूम
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। रजनीकांत अपने अंदाज में देवा के किरदार को जीवंत करते हैं, तो वहीं नागार्जुन ने सायमन के रूप में खलनायक की भूमिका को नए आयाम दिए हैं। पूजा हेगड़े और श्रुति हासन ने अपने छोटे लेकिन अहम किरदारों से प्रभाव डाला है। वहीं आमिर खान का कैमियो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज बनकर सामने आता है।
यह रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है और इसका निर्देशन किया है लोकेश कनगराज ने, जिन्होंने पहले भी कई हिट थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है।