Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rajkummar Rao Drops Funny Horror Graveyard Video Triptii Dimri Ahead of Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Release
{"_id":"66e7d23a7343ce1dd304a408","slug":"rajkummar-rao-drops-funny-horror-graveyard-video-triptii-dimri-ahead-of-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-release-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: राजकुमार ने फिल्म की रिलीज से पहले साझा किया मजेदार वीडियो, कब्रिस्तान में डरती दिखीं तृप्ति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: राजकुमार ने फिल्म की रिलीज से पहले साझा किया मजेदार वीडियो, कब्रिस्तान में डरती दिखीं तृप्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:08 PM IST
सार
राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज से पहले राजकुमार ने एक मजेदार कब्रिस्तान का वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उनके साथ तृप्ति नजर आ रही हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज से पहले राजकुमार ने एक मजेदार कब्रिस्तान का वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उनके साथ तृप्ति नजर आ रही हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी कॉमेडी ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज को अभी कुछ समय बाकी है। इसी फिल्म के साथ 11 अक्तूबर को आलिया भट्ट की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म जिगरा भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होगी। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसका नाता हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री से है। प्रशंसक इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
3 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें आप तृप्ति को कब्रिस्तान में देख सकते हैं। वे दोनों साथ में चल रहे होते हैं, तभी अचानक एक परछाई उनके पास से गुजरती है। वे बहुत डरे हुए नजर आ रहे हैं और चीखते भी हैं। राजकुमार ने इस मजेदार वीडियो को साझा किया और कैप्शन में लिखा, "ऐसी भयानक स्थिति में विक्की तो क्या बिक्की भी डर जाता। फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है। एक फैन ने लिखा, "स्त्री तो नहीं आ गई", दूसरे फैन ने लिखा, "स्त्री का खौफ अभी भी नहीं गया क्या", एक और फैन ने लिखा, ''क्या इस फिल्म में भी स्त्री नजर आएगी''
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में निर्देशक राज शांडिल्य ने साफ किया कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत उनकी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का 2014 की हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप से कोई संबंध नहीं है। राज ने आगे कहा कि उन्होंने तो जेसन सेगल और कैमरून डियाज अभिनीत फिल्म भी नहीं देखी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक शादीशुदा जोड़े की शादी की रात की वीडियो वाली सीडी की खोज की कहानी है, जो अपने रिश्ते को मसाला देने के लिए एक सीडी बनाते हैं, लेकिन अगली सुबह उठने पर वह सीडी के साथ सीडी प्लेयर तक गायब हो जाता है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। राजकुमार राव को आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था। वहीं तृप्ति की बात करें तो उन्हें आखिरी बार विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज में देखा गया था।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच रैंप पर ब्राइडल लुक में नजर आईं हिना खान, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।