{"_id":"66e7b5794872e102d700dc3b","slug":"the-bear-and-baby-reindeer-won-in-four-major-categories-know-the-top-winners-of-emmy-awards-2024-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emmy Awards 2024: 'द बियर' और 'बेबी रेनडियर' ने लूटी महफिल, चार प्रमुख श्रेणी में जीता एमी पुरस्कार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emmy Awards 2024: 'द बियर' और 'बेबी रेनडियर' ने लूटी महफिल, चार प्रमुख श्रेणी में जीता एमी पुरस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:54 AM IST
सार
76वें एमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित पीकॉक थिएटर में किया गया, जहां अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में 'द बियर' और 'बेबी रेनडियर' सीरीज का जलवा देखने को मिला है। दोनों ने चार-चार श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
द बियर और बेबी रेनडियर
- फोटो : इंस्टाग्राम @thebearfx/@babyreindeernetflix
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
76वें एमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित पीकॉक थिएटर में किया गया, जहां अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में 'द बियर' और 'बेबी रेनडियर' सीरीज का जलवा देखने को मिला है। दोनों ने चार-चार श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं।
2 of 4
द बियर
- फोटो : इंस्टाग्राम @thebearfx
एबन मॉस-बचराच ने 'द बियर' कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब जीता है। इसी सीरीज के लिए जेरेमी एलन व्हाइट ने सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता और लिजा कोलोन-जायस ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। क्रिस्टोफर स्टोरर को कॉमेडी सीरीज के लिए उत्कृष्ट निर्देशक के एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 'द बियर' को 23 नामांकन मिले थे और इसने चार प्रमुख श्रेणियों के पुरस्कार अपने नाम किए।
'बेबी रेनडियर' के लिए रिचर्ड गैड को सीमित या संकलन सीरीज या फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। इसी शैली में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ लेखन का एमी पुरस्कार जीता। जेसिका गनिंग ने सीमित या संकलन श्रृंखला या फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 'बेबी रेनडियर' को सर्वश्रेष्ठ सीमित या संकलन सीरीज का भी पुरस्कार मिला।
अवॉर्ड जीतने के मामले में 'शोगन' सीरीज भी पीछे नहीं रही। इसने भी चार पुरस्कार जीते। इसने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता। एना सवाई ने ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और हिरोयुकी सनाडा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। खास बात ये है कि एना सवाई और हिरोयुकी सनाडा एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले जापानी अभिनेता हैं। 'शोगन' के लिए फ्रेडरिक ई.ओ. टोये ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार अपने नाम किया। अन्य कलाकारों की बात करें तो बिली क्रुडुप ने 'द मॉर्निंग शो' कॉमेडी सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठअभिनेता और एलिजाबेथ डेबिकी ने 'द क्राउन' कॉमेडी सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता। कॉमेडी सीरीज के लिए उत्कृष्ट लेखक का खिताब लूसिया एनीलो, पॉल डब्ल्यू डाउंस और जेन स्टैटस्की को 'हैक्स' के लिए दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।