फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding: एक-दूजे के हुए अदिति और सिद्धार्थ, मंदिर में रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Mon, 16 Sep 2024 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional
Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ एक-दूजे के हो गए हैं। खूबसूरत जोड़ी ने मंदिर में शादी रचाई है। अदिति और सिद्धार्थ ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक विवाह किया है। कपल ने शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'तुम मेरे सूरज हो, चांद हो, तुम्हीं मेरे सितारे हो'। आगे लिखा है, 'अनंत काल तक साथ बने रहना, तुम्हें खूब प्यार।' मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।
 
View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने आज सोमवार 16 सितंबर को गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। एक निजी समारोह में इस जोड़ी ने कुछ परिवारीजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा है। इससे पहले इसी साल दोनों ने सगाई भी गुपचुप तरीके से की थी। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, जो आज पूरा हुआ।
Tito Jackson: माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति और सिद्धार्थ ने जैसे ही अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की, बधाईयों की झड़ी लग गई है। फैंस के साथ-साथ तमाम सितारे भी इस नई-नवेली जोड़ी को आशीर्वाद और दुआएं दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट किया है। अनन्या पांडे ने लिखा है, 'बेहद खूबसूरत, बधाई हो'। संजीदा शेख ने लिखा है, 'माशाअल्लाह'।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

दूल्हा-दुल्हन के लिबास में अदिति और सिद्धार्थ बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने सादगीभरा लुक ही अपनाया है, लेकिन उसमें भी बेहद जंच रहे हैं। अदिति ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है, जिस पर जरी का काम है। उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी से लुक कंपलीट किया है। बालों में गजरा लगाया है। वहीं, सिद्धार्थ ने साउथ के पारंपरिक लिबास में नजर आए हैं।
Aarav: जब पढ़ाई के लिए आरव ने छोड़ा था घर, अक्षय कुमार नहीं चाहते थे कि बेटा दूर जाए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed