{"_id":"66e7cc0484e562b3610698e6","slug":"vivek-oberoi-shared-childhood-memories-when-his-father-give-task-to-sell-perfumes-to-teach-entrepreneurship-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Oberoi: दस साल की उम्र में विवेक ओबेरॉय ने घर-घर जाकर बेचा परफ्यूम, खुद पिता ने लगाया था काम पर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vivek Oberoi: दस साल की उम्र में विवेक ओबेरॉय ने घर-घर जाकर बेचा परफ्यूम, खुद पिता ने लगाया था काम पर
Mon, 16 Sep 2024 11:42 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी उद्यमशिलता के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता ने रियल स्टेट के अलावा कई कंपनियों की स्थापना भी की है। हाल ही में उन्होंने अपने पिता का आभार जताया कि उन्होंने उनके अंदर एक बिजनेसमैन की मानसिकता बचपन से ही पैदा की। अभिनेता ने साझा किया कि किस तरह से उनके पिता ने उन्हें बचपन में सीख दी।
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
एंटरटेनमेंट लाइव के साथ एक साक्षात्कार में साझा किया और कहा, ‘मैं लगभग 10 साल का था जब मेरे पिता ने मुझसे कहा कि हम एक महीने में छुट्टी पर जाएंगे, लेकिन उससे पहले, वह मुझे पहले चार हफ्तों में कुछ सिखाएंगे। उन्होंने मुझे एक डायरी रखने और मेरे लिए खरीदे गए परफ्यूम की सूची को ट्रैक करने के लिए कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जो भी परफ्यूम उसकी कीमत से अधिक बेचने में कामयाब हो जाऊंगा, वह मेरा होगा।’
Anna Sawai: अभिनेत्री एन्ना सवाई ने रचा इतिहास, एमी पुरस्कार में ऐसा करने वाली पहली एशियाई कलाकार बनीं
Anna Sawai: अभिनेत्री एन्ना सवाई ने रचा इतिहास, एमी पुरस्कार में ऐसा करने वाली पहली एशियाई कलाकार बनीं
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
विवेक ने आगे कहा, ‘मैं अपनी साइकिल पर घर-घर गया, अपने स्कूल बैग को माल से भरा। मैंने गलतियां की लेकिन बहुत कुछ सीखा। मैंने हर साल इसे जारी रखा। जब मैं 15 साल का था, तब मैंने अपने खुद के विचार विकसित करना शुरू कर दिया और शेयर बाजार में कदम रखा। मैंने छोटे-छोटे उद्यमी परियोजना शुरू की।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में एक टेक कंपनी की स्थापना की और 22 साल की उम्र में इसे मुनाफे पर बेच दिया। विवेक ने कहा, ‘तभी मुझे एहसास हुआ कि एक कंपनी स्थापित करना, उसे किसी एमएनसी को बेचना और निवेशकों और खुद दोनों को पैसे कमाने में मदद करना संभव है।’
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ने बातचीत के दौरान यह भी साझा किया कि जब उनके फिल्मी करियर में चुनौतियां आईं तो, उनकी उद्यमशीलता ही काम आई। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मैं अपने दम पर कुछ कर सकता हूं और मुझे विश्वास है कि मैं सक्षम हूं। यहीं से मेरी यात्रा फिर से शुरू हुई।’
Kartik Sara Love Story: गले मिलकर भी दूर नहीं हुए कार्तिक-सारा के शिकवे, तृप्ति के साथ ही शुरू होगी अगली फिल्म
Kartik Sara Love Story: गले मिलकर भी दूर नहीं हुए कार्तिक-सारा के शिकवे, तृप्ति के साथ ही शुरू होगी अगली फिल्म