Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rajkummar Rao On Shraddha Kapoor Starrer Stree 2 Success Said These numbers are way above our Expectations
{"_id":"66cc03a58fa69f60bb0ba799","slug":"rajkummar-rao-on-shraddha-kapoor-starrer-stree-2-success-said-these-numbers-are-way-above-our-expectations-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: 'स्त्री 2' की सफलता पर राजकुमार राव ने जाहिर की खुशी, बोले- ये संख्या हमारी उम्मीदों से परे हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: 'स्त्री 2' की सफलता पर राजकुमार राव ने जाहिर की खुशी, बोले- ये संख्या हमारी उम्मीदों से परे हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:55 AM IST
सार
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में 386.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। हाल ही में राजकुमार राव ने फिल्म की सफलता पर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-स्त्री 2
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजकुमार राव अपनी हालिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसमें राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। ये 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में 386.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। हाल ही में राजकुमार राव ने फिल्म की सफलता पर बात की है।
अभिनेता ने कहा, 'हमें यकीन था कि स्त्री 1 को मिले प्यार के कारण फिल्म को बहुत प्यार मिलेगा। स्त्री की बड़ी फैन-फॉलोइंग है। इसमें मैं भी शामिल हूं, मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा फैन हूं। मगर ये संख्या हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। हम खुश और बेहद उत्साहित हैं। स्त्री जैसी फिल्म के साथ ऐसा होने के लिए बहुत आभारी हैं, क्योंकि यह कंटेंट से प्रेरित फिल्म है।'
उन्होंने फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। राजकुमार राव ने इसे लेकर कहा, 'मैं अलग-अलग किरदार चुनने की कोशिश करता हूं। लोगों को यह नहीं कहना चाहिए कि राज केवल एक खास तरह की सिनेमा ही करते हैं। मैं कॉमेडी, ड्रामा, बायोपिक्स, हॉरर-कॉमेडी, एक्शन सब कुछ करना चाहता हूं। मैं खुद को किसी एक दायरे में नहीं बांधना चाहता।' किरदारों के साथ खुद को चुनौती देने का यह निर्णय ही उन्हें प्रेरित करता है और अपने काम में बिजी रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राव ने खुद को बॉलीवुड सुपरस्टार के तौर पर मजबूती से स्थापित कर लिया है। मगर उनकी ये यात्रा आसान नहीं थी। उन्होंने इसपर कहा, 'बहुत आभार है। भगवान वाकई दयालु हैं। मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया है, जैसा मैं हूं। मैं कहीं से नहीं आया हूं। मेरी शुरुआत बहुत साधारण थी। मैं पैसों के साथ बड़ा नहीं हुआ। मैं उनके अपने लोगों में से एक हूं। मुझे मिलने वाले बहुत से मैसेज में कहा जाता है कि यह एक व्यक्तिगत जीत की तरह है, जो वाकई में बहुत खुशी देती है।"
अभिनेता ने अपनी मां को याद करते हुए कहा, 'मेरा परिवार, खासतौर पर मेरी मां हमेशा मेरे साथ थीं। मेरा समर्थन करती थीं और मुझे प्रेरित करती थीं कि यह काम करेगा और बस ईमानदार रहो और जो तुम करो उसके प्रति ईमानदार रहो।' वर्कफ्रंट की बात करें तो स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव अगली बार तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।