Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
When Vicky Kaushal Regretted Rejecting Rajkummar Rao vicckky Role In Shraddha kapoor Starrer Stree 2 Why?
{"_id":"66cc01ce6d316f7249023420","slug":"when-vicky-kaushal-regretted-rejecting-rajkummar-rao-vicckky-role-in-shraddha-kapoor-starrer-stree-2-why-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: जब 'स्त्री' में विक्की की भूमिका के लिए चुना गया था दूसरा अभिनेता! रोल को किया अस्वीकार, अब है अफसोस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: जब 'स्त्री' में विक्की की भूमिका के लिए चुना गया था दूसरा अभिनेता! रोल को किया अस्वीकार, अब है अफसोस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:48 AM IST
सार
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के साथ धमाल मचा दिया है, जब 2018 में फिल्म की पहली किस्त 'स्त्री' रिलीज हुई थी, तो राजकुमार राव के लिए 'विक्की' एक सफल भूमिका साबित हुई थी। लेकिन क्या आपको यह पता है कि 'स्त्री' में राजकुमार राव का यह रोल पहले किसी और अभिनेता को दिया जा रहा था और उनके ठुकराने पर यह रोल राजकुमार राव के पास आ गया।
विज्ञापन
1 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के साथ धमाल मचा दिया है, जब 2018 में फिल्म की पहली किस्त 'स्त्री' रिलीज हुई थी, तो राजकुमार राव के लिए 'विक्की' एक सफल भूमिका साबित हुई थी। लेकिन क्या आपको यह पता है कि 'स्त्री' में राजकुमार राव का यह रोल पहले किसी और अभिनेता को दिया जा रहा था और उनके ठुकराने पर यह रोल राजकुमार राव के पास आ गया।
2 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार राव से पहले 'स्त्री' फिल्म विक्की कौशल को ऑफर की गई थी, लेकिन विक्की ने उस समय फिल्म 'मनमर्जियां' करने के लिए इस फिल्म को ठुकरा दिया था। फिर यह फिल्म विक्की कौशल के पास से राजकुमार राव के पास चली गई
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल से पूछा गया कि वह कौन सी फिल्म है, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह फिल्म काफी बड़ी बन गई थी। विक्की ने कहा, "स्त्री, ऐसा इसलिए क्योंकि मैं 'मनमर्जियां' कर रहा था।" हालांकि, 'मनमर्जियां' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस बीच, राजकुमार राव के लिए 'स्त्री' एक गेम-चेंजर बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव अब 'स्त्री 2' में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। 'स्त्री 2' की सफलता के बारे में बात करते हुए, राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में कहा, “हमें यकीन था कि 'स्त्री 1' को मिले प्यार के कारण फिल्म 'स्त्री 2' को बहुत प्यार मिलेगा। स्त्री की बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन ये संख्या हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। हम खुश हैं और सुपर एक्साइटेड हैं।”
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
बता दें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा 'स्त्री 2' में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार ने शानदार कैमियो किया है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, 2018 की फिल्म के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच, विक्की कौशल जल्द ही आगामी फिल्म 'छावा' में छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसने फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।