आमिर खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार और बेहतरीन फिल्में दी हैं। 1988 में 'कयामत से कयामत तक' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं। अपने इतने लंबे करियर में आमिर ने अपनी काम करने की शैली और फिल्मों के विषय के चयन को लेकर एक खास पहचान हासिल की है। इस वजह से उन्हें फैंस अक्सर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पुकारते हैं। हाल में ही आमिर ने इस पर अपनी राय जाहिर की है।
Aamir Khan: पर्दे पर जादू बिखेरने में है आमिर खान की दिलचस्पी, कहा- जादुई चीजें अक्सर परफेक्ट नहीं होतीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान हाल में ही रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने अपने काम करने की शैली और हर बारीकियों पर ध्यान देने को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा कि वह स्क्रीन पर जादू करना चाहते हैं और उन्हें इस तरह के परफेक्ट टैग को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें ये परफेक्शनिस्ट टैग मीडिया ने दिया है। उन्हें बस बारीकियों पर ध्यान देना सही लगता है।
आमिर ने कहा, "ये परफेक्शनिस्ट टैग मीडिया ने मुझे दिया है, क्योंकि उनको लगता है कि बहुत टाइम तक मेरी फिल्में अच्छी चल रही थीं। मैं बारीकियों में विश्वास करता हूं। मुझे लगता है कि भगवान बारीकियों में ही है।" अभिनेता ने कहा कि जब भी आप किसी प्रोजेक्ट या किसी और चीज पर काम कर रहे होते हैं, तो आप बड़ी चीजों को आसानी से ढूंढ लेते हैं और अक्सर छोटी-छोटी चीजों को अनदेखा कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा बेहतरीन तरीकों से बारीकियों पर ध्यान देते हैं और परफेक्ट जैसी चीजों में दिलचस्पी नहीं लेते।
परिणीति का नया लुक देख हमसफर राघव ने तारीफ में लिखी ये बात
इस बातचीत के दौरान आमिर ने आगे कहा कि उन्हें पर्दे पर जादू में दिलचस्पी है। अभिनेता ने इसमें जोड़ते हुए कहा कि जो चीजें जादुई होती हैं वो अक्सर परफेक्ट नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि वह परफेक्शन में नहीं, बल्कि जादू में विश्वास करते हैं और जब तक वह उस भावना को प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक इसे बीच में नहीं छोड़ते। बताते चलें कि आमिर पिछले दो वर्षों से पर्दे पर नहीं नजर आए हैं। वह आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे।
Krishna Janmashtami 2024: इन अभिनेत्रियों पर चढ़ा कान्हा की भक्ति का रंग, ग्लैमर वाली दुनिया से तोड़ दिया नाता
बात करें आमिर के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में दर्शील सफारी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Deadpool and Wolverine: ‘ब्लिंक ट्वाइस’ और ‘क्रो’ पर भी भारी पड़ी ‘डेडपूल 3’, पांचवें हफ्ते में भी एक नंबर