फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की दहशत देख गदगद हुए राजकुमार राव, बोले- इस चीज की बराबरी नहीं की जा सकती है

Fri, 04 Oct 2024 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Oct 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Opens up on Stree 2 Box Office Collection Actor Says No one can compare my happiness
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ ही कदम दूर है। अब हाल ही में, राजकुमार राव ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Rajkummar Rao Opens up on Stree 2 Box Office Collection Actor Says No one can compare my happiness
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म ' विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ' की रिलीज के लिए तैयार हैं । हालांकि, अभिनेता स्त्री 2 की सफलता और लोकप्रियता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को दर्शकों ने जितना पसंद किया, उतना ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको हैरान किया है। इस बीच, अभिनेता ने अब एक फिल्म की सफलता के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।

Rajkummar Rao Opens up on Stree 2 Box Office Collection Actor Says No one can compare my happiness
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अभिनेता ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "एक अभिनेता के तौर पर, मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिल्म अच्छी होनी चाहिए। मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा होना चाहिए, जो इसे देखने वाले लोगों को पसंद आए। चाहे मेरी फिल्में देखने वाले लोग दो हों या दो लाख, उन्हें आखिरकार मेरी फिल्म देखने में मजा आएगा और यही मेरे लिए आखिरकार मायने रखता है, क्योंकि मुझे फिल्म पर गर्व होना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Opens up on Stree 2 Box Office Collection Actor Says No one can compare my happiness
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

राजकुमार फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करते देख मुझे काफी खुशी हो रही है। यह एहसास सबसे अच्छा होता है क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर आपको पता होता है कि आपने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म कमाल की बन गई है और दर्शकों ने भी सिनेमाघरों में जाकर इसका खूब लुत्फ उठाया है।"

विज्ञापन
Rajkummar Rao Opens up on Stree 2 Box Office Collection Actor Says No one can compare my happiness
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें फिल्म की तो यह फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दर्शक एक बार फिर राजकुमार राव को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Wamiqa Gabbi: वामिका गब्बी को जानवरों से है खास लगाव, उन पर हो रहे अत्याचार को देख होती हैं दुखी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed