फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: राजकुमार की फिल्मों में दिखेगा भरपूर एक्शन-हॉरर-सस्पेंस, 'मालिक' के बाद 'स्त्री 3' का है इंतजार

Tue, 03 Sep 2024 06:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Sep 2024 06:55 PM IST
सार

'स्त्री 2' की आपास सफलता के बाद इन दिनों राजकुमार राव अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें से हाल ही में राजकुमार की एक्शन फिल्म 'मालिक' का लुक सामने आया था। 'मालिक' के पोस्टर में राजकुमार राव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के बाद उनके पास फिल्म निर्माताओं की लाइन लग गई है। उनकी कई आगामी फिल्में आने वालेी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन फिल्मों से अब राजकुमार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकते हैं।

विज्ञापन
Rajkummar Rao upcoming films Maalik Stree3 swagat hai vicky vidya ka woh wala video more
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

सबसे पहले बात करते हैं राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' की। इस फिल्म में राजकुमार राव एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। यानी की हॉरर-सस्पेंस के बाद अब उनके प्रशंसक उन्हें धमाकेदार एक्शन करते देख सकेंगे। बता दें 'मालिक' का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया है।
Rajkummar Rao upcoming films Maalik Stree3 swagat hai vicky vidya ka woh wala video more
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'विक्की विद्या का वोह वाला वीडियो' का निर्देशन राज शांडिल्य करेंगे। इस फिल्म में भी राजकुमार राव का अहम रोल होगा। बता दें 'विक्की विद्या का वोह वाला वीडियो' एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में विक्की कौशल के होने की भी बात है। वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर तृप्ति डिमरी नजर आ सकती हैं। बता दें भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao upcoming films Maalik Stree3 swagat hai vicky vidya ka woh wala video more
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म 'स्वागत है' में राजकुमार एक अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। 'स्वागत है' एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि अभीतक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Rajkummar Rao upcoming films Maalik Stree3 swagat hai vicky vidya ka woh wala video more
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सेकंड इनिंग्स' में भी राजकुमार राव एक अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed