वरुण धवन की एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। 160 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म के प्रदर्शन पर वरुण धवन ने अभी भी चुप्पी साधी है, लेकिन उनके को-स्टार राजपाल यादव ने इस खुलकर बात की है।
Baby John: राजपाल यादव ने बताई ‘बेबी जॉन’ के फ्लॉप होने की वजह, कहा- यह मेरे करियर की सबसे अच्छी फिल्म होती
Baby John: वरुण धवन की एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ में डिप्टी कांस्टेबल राम सेवक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म के खराब प्रदर्शन की वजह बताई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपाल यादव ने क्या कहा?
‘बेबी जॉन’ में अहम भूमिका निभाने वाले राजपाल यादव ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाई। राजपाल यादव ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा कि ‘बेबी जॉन’ हर तरह से एक अच्छी फिल्म थी, लेकिन यह सफल नहीं हुई, क्योंकि यह तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक थी। राजपाल ने कहा, "अगर यह रीमेक नहीं होती, तो यह मेरे 25 साल के करियर की सबसे अच्छी फिल्म होती, लेकिन चूंकि विजय ने इसे बनाया था, इसलिए दर्शक इसे पहले ही देख चुके थे। चूंकि यह रीमेक थी, इसलिए इसने फिल्म के बॉक्स ऑफिस को प्रभावित किया।"
यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: सोनू सूद ने फैंस को दिया खास तोहफा, पहले दिन सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी 'फतेह' की टिकट, यह है वजह
राजपाल ने वरुण धवन को सराहा
राजपाल यादव से जब पूछा गया कि क्या वरुण ‘बेबी जॉन’ की बॉक्स ऑफिस असफलता से 'निराश' हैं? तो राजपाल ने कहा, "वरुण बहुत प्यारा लड़का है, बहुत मेहनती है। उसने हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है, और उसके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि जोखिम उठाना बहुत बड़ी बात है।"
यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree: चहल से अलगाव की खबरों के बीच पत्नी धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे कैरेक्टर पर उठाए गए...
‘बेबी जॉन’ में राजपाल यादव की भूमिका
फिल्म में राजपाल यादव ने वरुण के किरदार, डीसीपी सत्य वर्मा के डिप्टी कांस्टेबल राम सेवक की भूमिका निभाई है। दर्शकों का प्यार भले ही ना मिला हो, लेकिन समीक्षकों ने राजपाल को की प्रशंसा की, खासकर उस दृश्य के लिए जिसमें उन्होंने अपने करियर में पहली बार एक्शन करने की कोशिश की।
‘बेबी जॉन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने अब तक 39.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 15वें दिन महज 19 लाख की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। अगर हालात इसी तरह रहे तो यह जल्द ही सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी।