'बिग बॉस ओटीटी 3' के अरमान मलिक और कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ उनके एक से ज्यादा शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां मनोरंजन जगत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इस कदम के लिए अरमान की आलोचना की है, वहीं कुछ दिन पहले, उर्फी यूट्यूबर के समर्थन में सामने आईं और कहा कि अरमान और उनका परिवार उन सबसे अच्छे लोगों में से हैं, जिन्हें उन्होंने जाना है और बहुविवाह अभी भी मौजूद है।
BB OTT 3: अरमान की दो शादियों का सपोर्ट करने पर राखी ने की उर्फी की खिंचाई, कहा- जब अनुभव नहीं है तो मत बोलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी ने आगे कहा कि अगर वे तीनों एक साथ खुश हैं, तो उन्हें अपने इस फैसले पर रहने दिया जाना चाहिए। उर्फी के इस बयान की राखी सावंत ने खूब आलोचना की है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उर्फी की आलोचना की और कहा कि चूंकि वह शादीशुदा नहीं हैं, इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
राखी ने यह भी कहा कि अरमान की पहली पत्नी पायल बिल्कुल भी खुश नहीं है। हालांकि, वह ऐसा दिखावा करती है, क्योंकि समाज में महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने साथी की हर बात का समर्थन करें।
राखी ने कहा,, ''उर्फी जावेद, तू बहन है मेरी। तू क्या कुछ भी कमेंट करती है। ये वही तुम्हारे साथ होता है ना, तुम्हारी शादी हो जाती है, तुम्हारी पति दूसरी बीवी लाता है। तो ऊर्फी जितना मैं तुम्हें जानती हूं ना, तुम पति को भी मार डालते और उसकी दूसरी बीवी को भी और जाकर जेल में बैठ जाती। तुम्हें जब अनुभव नहीं है ना शादी का तो मत बोलो।''
View this post on Instagram
बिग बॉस ओटीटी के हाल ही में शेयर किए गए प्रोमो में पायल मलिक को यह याद करते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें अरमान और कृतिका की शादी के बारे में कैसे पता चला। इस बारे में बात करते हुए पायल रो पड़ीं। सोशल मीडिया पर भी यह प्रोमो खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर यूजर्स अरमान की खूब आलोचना भी कर रहे हैं।
Kalki 2898 AD Movie Review: महाभारत काल की दोस्ती की कलियुगी कहानी, तैयार हो गया दसवें अवतार के आगमन का मंच