फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh: 'पटाखे की जगह 500 का नोट जलाने...' वाले बयान को लेकर बुरी फंसी रकुल, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Tue, 05 Nov 2024 12:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Nov 2024 12:09 PM IST
सार

Actress Rakul Preet Singh: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने यारियां से कदम रखा था। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल  लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, रकुल के एक बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Got Brutally Trolled for the Comment she made on fire Crackers see netizens reaction
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और वह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। रकुल ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों से की थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने यारियां से कदम रखा था। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल  लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, रकुल के एक बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

Rakul Preet Singh Got Brutally Trolled for the Comment she made on fire Crackers see netizens reaction
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

बचपन का किस्सा किया साझा
अभिनेत्री ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी दिवाली की यादों के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे उनके पिता ने उन्हें पटाखे फोड़ने से रोका था। अब रकुल का यह बयान एक बार फिर वायरल हो गया है। दैनिक भास्कर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, "यह एक यादगार दिवाली थी। मेरे पिता ने मुझे 500 रुपये का नोट दिया और मुझे इसे जलाने के लिए कहा। मैं चौंक गई और उनसे पूछा कि वह मुझसे ऐसा करने के लिए क्यों कह रहे हैं।"

Rakul Preet Singh Got Brutally Trolled for the Comment she made on fire Crackers see netizens reaction
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

पिता ने दी थी अभिनेत्री को यह सीख
अभिनेत्री ने पिता की बात को याद कर कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि आप बिल्कुल यही कर रही हैं। आप पटाखे खरीद रहे हैं और उन्हें फोड़ रहे हैं। क्या होगा यदि आप पैसे का उपयोग कुछ चॉकलेट खरीदने और उन्हें जरूरतमंदों को देने के लिए करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Got Brutally Trolled for the Comment she made on fire Crackers see netizens reaction
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
अभिनेत्री के इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, "आप महंगे कपड़े पहनकर जरूरतमंदों को क्यों दान करते हैं।" दूसरे ने कहा, "तो आप चिकन खाते समय नोट भी खाते हैं?" एक और यूजर ने कहा, "भगवान का शुक्र है कि मेरे माता-पिता ऐसे नहीं थे। उन्होंने मुझे बचपन का लुत्फ उठाने दिया और मुझे अच्छे-बुरे...सही-गलत का फर्क भी सिखाया।"

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Got Brutally Trolled for the Comment she made on fire Crackers see netizens reaction
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल को आखिरी बार ' इंडियन 2 ' में देखा गया था। अभिनेत्री अब अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी। फैंस एख बार फिर रकुल को देखने के लिए बेताब हैं।

Somy Ali: 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी, डॉक्टर ने बदली पोस्टमार्टम रिपोर्ट', सोमी अली का बड़ा दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed