Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rakul Preet Singh made Halwa In Jackky Bhagnani house for her in laws during Chauka Chardhana ritual
{"_id":"65daa9a2565bd0cd700fa788","slug":"rakul-preet-singh-made-halwa-in-jackky-bhagnani-house-for-her-in-laws-during-chauka-chardhana-ritual-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने पूरी की 'चौका चारधाना' की रस्म, इस व्यंजन से कराया ससुराल वालों का मुंह मीठा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने पूरी की 'चौका चारधाना' की रस्म, इस व्यंजन से कराया ससुराल वालों का मुंह मीठा
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई। कपल की शादी में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद रकुल अपने ससुराल यानि जैकी के घर पहुंच चुकी हैं। शादी की कुछ रस्में अभी जारी हैं। इनमें से एक रस्म रकुल ने शनिवार को पूरी की और इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। रकुल ने ससुराल पहुंचकर पहली रसोई बनाई।
2 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के घर पहुंचकर ससुराल में पहली बार खाना बनाया। पंजाबी घरों में इस रस्म को 'चौका चारधाना' कहा जाता है। इस दौरान रकुल ने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया और सभी का मुंह मीठा कराया। रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें हलवा से भरी कटोरी नजर आ रही है, जिसके साथ रकुल ने लिखा है, 'चौका चारधाना'।
3 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
'चौका चारधाना' की रस्म में नई-नवेली दुल्हन ससुराल में जब पहली बार कुछ बनाती है तो कुछ मीठा और पकवान बनाती है। रकुल ने भी यह रस्म निभाते हुए हलवा बनाया। उन्होंने चांदी की कटोरी में इसे परोसा। मालूम हो कि लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 फरवरी को गोवा में रकुल प्रीत और जैकी विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी
- फोटो : stories by joseph radhik
रकुल और जैकी भगनानी ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। उन्होंने आनंद कारज और फिर सिंधी रीति-रिवाज के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। ससुराल में रकुल का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह पिछले चार साल से डेट कर रहे थे। साल 2021 में उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके प्यार की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान हुई थी और तबसे दोनों साथ हैं। रकुल प्रीत जहां इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा हैं। वहीं, जैकी भगनानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।