अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद का जन्म 25 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में हुआ। शाहिद कपूर फिल्मी परिवार से आते हैं। लेकिन, इंडस्ट्री में करियर बनाने में उन्हें काफी संघर्ष से गुजरना पड़ा। मालूम हो कि शाहिद, अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलम अजीम के बेटे हैं। शाहिद जब चार साल के थे, तभी उनके माता-पिता का रिश्ता टूट गया था। शाहिद आज इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में शुमार हैं। कैसे शुरु हुआ उनके अभिनय का सफर आइए जानते हैं....
Shahid Kapoor Birthday: कभी बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करते थे शाहिद, आज नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर अपने शानदार अभिनय और लुक की वजह से जाने जाते हैं। इसके अलावा वे डांस में भी माहिर हैं। एक ऐसा दौर रहा जब शाहिद ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया। शाहिद 'दिल तो पागल है' और 'ताल' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए। इसके बाद एक्टर कई विज्ञापनों में भी नजर आए। लंबे संघर्ष के बाद साल 2003 में शाहिद ने फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके बाद शाहिद बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आए।
शाहिद कपूर ने 'फिदा', 'दिल मांगे मोर', 'दीवाने हुए पागल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' आदि फिल्मों में काम किया है। साल 2006 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद शाहिद साल 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में आदित्य कश्यप के रोल में नजर आए। शाहिद की यह फिल्म उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक है।
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने जताई हॉलीवुड में काम करने की इच्छा, लेकिन इस शर्त पर करेंगी फिल्म का चयन
वर्ष 2009 में आई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में शाहिद ने दमदार एक्टिंग की, जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा वह 'हैदर', 'उड़ता पंजाब', 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में भी खूब छाए। इसके बाद वर्ष 20121 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' ने एक बार फिर शाहिद के करियर को ऊंचा उठाया। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की काफी आलोचना भी हुई, लेकिन शाहिद की एक्टिंग हर किसी को पसंद आई।
Crew Teaser: तब्बू-करीना और कृति की अदाओं ने बढ़ाया पारा, 'क्रू' का होश उड़ाने वाला शानदार टीजर जारी
शाहिद कपूर इस साल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए। ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज हुई। बात करें शाहिद की नेटवर्थ की तो वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी नेटवर्थ काफी बढ़ी है। शाहिद फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एड के लिए वे करीब चार करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। निजी जिंदगी का बात करें तो उन्होंने मीरा राजपूत से शादी की है। कपल के एक बेटा और बेटी है।
Baseraa: नहीं बन रहा 'बसेरा' का रीमेक, फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा जारी कर किया अफवाहों का खंडन