हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे। गोवा में इस जोड़ी ने धूमधाम से शादी रचाई और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए, लेकिन इस जोड़ी को लेकर चर्चाओं का शोर अभी भी थमा नहीं है। गुरुवार को ये जोड़ी एक कार्यक्रम में शामिल होने असम पहुंचे। यहां उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। इस दौरान रकुल ने बताया कि उन्हें किस चीज ने जैकी भगनानी के प्रति आकर्षित किया।
Rakul-Jackky: रकुल प्रीत को पति जैकी के बारे में यह चीज आई थी पसंद, शादी के बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, असम राज्य फिल्म निगम लिमिटेड ने एक कार्यक्रम के लिए इस नईनवेली जोड़ी को एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। यह फिल्म सोसाइटी के लिए एक इंटरैक्टिव सेशन था। कार्यक्रम के दौरान जैकी ने कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कुछ खास नहीं, है, जिसके तुरंत बाद रकुल ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आपत्ति जताई और कहा, जैकी मुझे जो पहली चीज पसंद आई थी वह उनका सेंस ऑफ ह्यूमर ही था। अब रकुल का यह जवाब वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 7 मार्च को असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरों को इस जोड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, तस्वीरों में ये जोड़ी बेहद प्यारी नजर आई।
रकुल ने ऑरेंज कलर ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। वहीं, ब्लैक पैंट के साथ पीले कुर्ते में नजर आए। मंदिर के सामने खड़े होकर दोनों ने तस्वीरें क्लिक कराई और इसे फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कामाख्या देवी मंदिर'। इसके बाद की तस्वीरों इस जोड़ी के परिवार के सदस्य भी नजर आए।
Katrina Kaif: 'तीस मार खां' में कैटरीना को शामिल करने के सख्त खिलाफ थीं फराह, फिर ऐसे हुई अभिनेत्री की एंट्री
मालूम हो कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की ने फरवरी माह में गोवा में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस दौरान इंडस्ट्री के उनके खास दोस्त और करीबी इस शादी में शामिल हुए थे।
Women’s Day 2024 : इन 10 किरदारों में दिखा दमदार कलाकारों का दमखम, टॉप की हीरोइनों में इस न्यूकमर की भी एंट्री