{"_id":"66e281fbb03683891e0e97da","slug":"rakul-preet-singh-was-replaced-from-big-movie-of-prabhas-after-four-days-shooting-actress-shared-experience-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakul Preet Singh: बिना बताए प्रभास की फिल्म से रकुल को किया गया था रिप्लेस, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakul Preet Singh: बिना बताए प्रभास की फिल्म से रकुल को किया गया था रिप्लेस, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
Thu, 12 Sep 2024 11:25 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म जगत से जुड़े लोग अक्सर नेपोटिज्म का आरोप लगाते रहते हैं। कई सारे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने खुद को नेपोटिज्म का शिकार भी बताया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक भेदभाव होने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही अंत समय में या फिल्म की शूटिंग के कुछ दिनों पहले भी कई अभिनेताओं ने फिल्म खोने का दर्द साझा किया है। हाल ही में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म खोने और इससे निपटने के तरीकों पर प्रकाश डाला है। एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने दो बड़ी तेलुगु फिल्मों से निकाल देने का किस्सा साझा किया। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा?
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह ने साल 2009 में एक कन्नड़ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में ‘यारियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री ने डेब्यू के बाद बॉलीवुड में भी कई शानदार फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।
Kareena Kapoor: बेस्ट फ्रेंड मलाइका के दुख में दुखीं हुईं करीना, दोस्त को संभालने के लिए लिया यह बड़ा फैसला
Kareena Kapoor: बेस्ट फ्रेंड मलाइका के दुख में दुखीं हुईं करीना, दोस्त को संभालने के लिए लिया यह बड़ा फैसला
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
हाल ही में अभिनेत्री ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक बातचीत में अभिनेत्री ने खुद को फिल्म से हटाए जाने के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, मेरे डेब्यू से पहले चार दिन की शूटिंग के बाद मुझे फिल्म से हटा दिया गया था। यह प्रभास के साथ एक तेलुगु फिल्म थी। निर्माता को लगा कि नई लड़की के बजाय पहले से इंडस्ट्री में स्थापित अभिनेत्री को उस भूमिका के लिए लेना बेहतर होगा। इसलिए मुझे हटा दिया गया। मुझे इस बारे में बताया भी नहीं गया। मैं शेड्यूल खत्म करने के बाद दिल्ली गई और मैंने कहा 'ठीक है, कोई बात नहीं'।’
विज्ञापन
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
रकुल ने आगे कहा, ‘इसके बाद दो-तीन महीने बाद दूसरी बार ऐसा हुआ, लेकिन उस बार मैंने सिर्फ प्रोजेक्ट साइन किया था। बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने किसी और को साइन कर लिया है। दोनों ही फिल्में बड़ी थीं। अगर ऐसी चीजें बार-बार होती हैं, तो इंडस्ट्री के लोग सोचते हैं कि अभिनेता को क्या परेशानी है? इसलिए मुझे पता था कि मुझे अपना पहला बड़ा लॉन्च नहीं मिलेगा और मैं अपने तरीके से काम करने के लिए तैयार थी।’
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
फिल्मों से हटाए जाने का सामना करने के बारे में बताते हुए रकुल ने कहा, ‘कभी-कभी जब आपको इंडस्ट्री के कामकाज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, तो आप चीजों को दिल से नहीं लेते हैं। मासूमियत में खूबसूरती होती है। उस समय, मैं इतनी भोली थी कि मैंने सोचा 'अच्छा निकाल दिया, ठीक है, शायद ये मेरे लिए था ही नहीं, कुछ और करेंगे'। मैं भ्रष्ट नहीं थी। लेकिन जब आपके पास बहुत सारी जानकारी होती है और जब आपके आस-पास ऐसे लोग होते हैं जो नकारात्मक बातें कहते हैं, तब यह आपके लिए जहर की तरह होता है। मेरे आस-पास ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था और यही सबसे अच्छी बात थी।’ इस दौरान अभिनेत्री ने यह भी माना की नेपोटिज्म के चलते उन्हें कई बॉलीवुड फिल्में भी गंवानी पड़ी हैं।
Malaika Father Death: अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, अर्जुन के साथ दिखीं मलाइका
Malaika Father Death: अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, अर्जुन के साथ दिखीं मलाइका