Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ram Charan Game Changer makers threatened to leak pirated version makers filed Complaint against 45 people
{"_id":"67850e232f4e4d5a590bd3d2","slug":"ram-charan-game-changer-makers-threatened-to-leak-pirated-version-makers-filed-complaint-against-45-people-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' का खेल खराब करने के लिए रची गई साजिश? पायरेसी के खिलाफ दर्ज कराया गया केस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' का खेल खराब करने के लिए रची गई साजिश? पायरेसी के खिलाफ दर्ज कराया गया केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 13 Jan 2025 06:29 PM IST
सार
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के निर्माताओं का आरोप है कि फिल्म का पायरेटेड वर्जन कुछ बदमाशों के समूह द्वारा लीक करके ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शंकर द्वारा निर्देशित और राम चरण अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' शुक्रवार (10 जनवरी) को रिलीज हो गई। हालांकि, इस एक्शन एंटरटेनर ने शानदार ओपनिंग ली, लेकिन दूसरे दिन से ही इसका कलेक्शन गिर गया। अब यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। वहीं, इस बीच अब खबर आ रही है कि यह फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई।
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का पायरेटेड वर्जन लीक
निर्माताओं का आरोप है कि फिल्म का पायरेटेड वर्जन कुछ बदमाशों के समूह द्वारा लीक करके ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया। इससे गेम चेंजर यूनिट को फिल्म के खिलाफ साजिश होने का संदेह हुआ। रिलीज से पहले फिल्म के निर्माताओं और टीम के अन्य सदस्यों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संभावित पायरेसी हमले के बारे में धमकाया गया था।
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बदमाशों ने निर्माताओं से पैसे की मांग की और उनकी मांग पूरी न होने पर पायरेटेड वर्जन को लीक करने की धमकी दी। रिलीज से दो दिन पहले कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। रिलीज के बाद एक एचडी पायरेटेड प्रिंट भी विभिन्न इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन दिखाई दिया। टीम ने गलत काम में शामिल 45 लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस में सबूत के साथ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
जल्द शुरू होगी जांच
यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या समूह ने इन अपराधों को स्वतंत्र रूप से अंजाम दिया या किसी बाहरी प्रभाव वाले समूह के रूप में। साथ ही फिल्म को बदनाम करने के इरादे से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अभियान चलाया गया। दर्शकों के फिल्म देखने का अनुभव खराब करने के लिए फिल्म के कुछ क्लिप और महत्वपूर्ण दृश्यों को जानबूझकर ऑनलाइन लीक किया गया। टीम ने इन पेजों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म गेम चेंजर
- फोटो : एक्स SVC_official
फिल्म के कलाकार और कहानी
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।