Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
ram charan Game Changer to begins Final shooting schedule from tomorrow in Hyderabad with supporting actors
{"_id":"67399232d8ade4f0dd04b75a","slug":"ram-charan-game-changer-to-begins-final-shooting-schedule-from-tomorrow-in-hyderabad-with-supporting-actors-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: इस दिन से शुरू होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का आखिरी शेड्यूल, शूटिंग का हिस्सा बनेंगे ये कलाकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: इस दिन से शुरू होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का आखिरी शेड्यूल, शूटिंग का हिस्सा बनेंगे ये कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:20 PM IST
सार
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' अपने रिलीज के करीब है, ऐसे में अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं, अब फिल्म की आखिरी शूटिंग के बारे में जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले शुरू हुई थी, जिसके कई शेड्यूल बने। वहीं अब फिल्म के आखिरी शूटिंग शेड्यूल की जानकारी सामने आई है।
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
सहायक कलाकारों के साथ होगी शूटिंग
अब फिल्म अपने अंतिम चरण की शूटिंग शुरू करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी सोमवार, 18 नवंबर, 2024 को हैदराबाद में फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा, जिसमें सहायक कलाकार शूटिंग में शामिल होंगे। अब केवल कुछ दिन बचे हैं, फिल्मांकन जल्द ही पूरा हो जाएगा और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पहले से ही चल रहा है। शूटिंग के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
3 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर'
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण पूरी कर चुके हैं शूटिंग
फिल्म के मुख्य अभिनेता राम चरण पहले ही अपने हिस्से की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसके बाद संपादन का काम शुरू किया गया था। वहीं, अब सहायक कलाकारों की आखिरी शूटिंग कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी और फिल्म का बचा हुआ हिस्सा भी संपादित हो जाएगा। इस बीच फिल्म के निर्माता लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म का प्रोमो और टीजर के साथ दो गाने पहले ही जारी कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें ट्रेलर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : एक्स: @GameChangerOffl
फिल्म का तीसरा गाना कब होगा रिलीज?
बीते दिन, शनिवार को खबर आई थी कि फिल्म का तीसरा गाना तैयार हो रहा है और अब निर्माता उसे रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के संगीतकार थमन ने कल अपने जन्मदिन पर फिल्म के तीसरे गाने पर अपडेट साझा करते हुए जानकारी दी थी कि यह एक रोमांटिक कपल गीत होगा, जो राम चरण और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना 20 नवंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।