{"_id":"677845229fe5c60da600d1c5","slug":"ram-gopal-varma-shares-he-has-no-plans-to-work-with-janhvi-kapoor-says-i-liked-mother-not-daughter-2025-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Gopal Varma: 'मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं', बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते रामू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Gopal Varma: 'मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं', बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते रामू
Sat, 04 Jan 2025 01:45 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:45 AM IST
सार
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने हालिया इंटरव्यू में जान्हवी कपूर के बारे में हैरान करने वाली बात कही। निर्देशक ने कहा, 'मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं।' आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी के प्रति निर्देशक राम गोपाल वर्मा की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। एक वक्त ऐसा था, जब वह श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए तरसते थे। वह अभिनेत्री के साथ फिल्म भी करना चाहते थे। इस बात का जिक्र खुद एक साक्षात्कार में राम गोपाल वर्मा कर चुके हैं। अब एक बार फिर हालिया साक्षात्कार में निर्देशक ने श्रीदेवी और उनकी बेटी जान्हवी कपूर के बारे में टिप्पणी करके सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी को लेकर कही ये बात
राम गोपाल वर्मा ने अपने हालिया साक्षात्कार में एक बार फिर श्रीदेवी के बारे में बात की, लेकिन इस बार उन्होंने उनकी बेटी, अभिनेत्री जान्हवी कपूर के बारे में भी अपने विचार साझा किए। राम गोपाल वर्मा ने कहा, "मुझे अभी भी जान्हवी में श्रीदेवी नहीं दिखती है।" हालांकि, इससे पहले साउथ अभिनेता और जान्हवी के ‘देवरा’ को-स्टार जूनियर एनटीआर ने कहा था कि फिल्म के लिए एक फोटोशूट के दौरान, एक पल ऐसा आया जब जान्हवी अपनी मां की तरह हूबहू लगीं।
श्रीदेवी के दीवाने थे राम गोपाल वर्मा, एक झलक पाने के लिए घंटों घर के बाहर करते थे इंतजार

श्रीदेवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीदेवी की तारीफ की
हालांकि, राम गोपाल ने श्रीदेवी और जान्हवी कपूर की तुलना को नकार दिया। उन्होंने श्रीदेवी की तारीफ की और कहा, “चाहे ‘पड़ाहरेल्ला वयासु’ हो या ‘वसंत कोकिला’, उन्होंने कई तरह के प्रदर्शन किए। वास्तव में, उन्हें अभिनय करते हुए देखकर मैं भूल गया कि मैं एक फिल्म निर्माता हूं और उन्हें एक दर्शक के रूप में देखने लगा।”
Satya Re-Release: री-रिलीज फिल्मों के दौर में जुड़ेगा एक और नाम, जानें किस दिन रिलीज होगी रामू की ‘सत्या’
हालांकि, राम गोपाल ने श्रीदेवी और जान्हवी कपूर की तुलना को नकार दिया। उन्होंने श्रीदेवी की तारीफ की और कहा, “चाहे ‘पड़ाहरेल्ला वयासु’ हो या ‘वसंत कोकिला’, उन्होंने कई तरह के प्रदर्शन किए। वास्तव में, उन्हें अभिनय करते हुए देखकर मैं भूल गया कि मैं एक फिल्म निर्माता हूं और उन्हें एक दर्शक के रूप में देखने लगा।”
Satya Re-Release: री-रिलीज फिल्मों के दौर में जुड़ेगा एक और नाम, जानें किस दिन रिलीज होगी रामू की ‘सत्या’
विज्ञापन
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी के साथ काम नहीं करना चाहते राम गोपाल वर्मा
जान्हवी कपूर के साथ फिल्म करने के बारे में पूछे जाने पर राम गोपाल वर्मा ने अपना रुख साफ करते हुए कहा, "मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं।” उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से, मेरे पूरे करियर में, ऐसे कई अभिनेता और बड़े सितारे रहे हैं जिनके साथ मेरा कोई संबंध नहीं रहा। तो हां, मेरा जान्हवी के साथ कोई फिल्म करने का कोई इरादा नहीं है।"

- फोटो : इंस्टाग्राम-@rgvzoomin
राम गोपाल वर्मा का वर्क फ्रंट
राम गोपाल वर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ एक नई परियोजना के साथ वापसी के लिए कमर कस रहे हैं। इस बीच, जान्हवी कपूर, जो हाल ही में ‘देवरा’ में दिखाई दीं, अब उनके पास ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ सहित कई प्रोजेक्ट हैं।